सोशल संवाद / डेस्क : 24 मई का दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। इस दिन ने राजनीति, विज्ञान, युद्ध, और समाज में अनेक घटनाएँ घाटी हैं । चलिए जानते हैं कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएँ ।
यह भी पढ़े : 23 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं
- 1653 – जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
- 1689 – ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
- 1798 – यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।
- 1824 – अंग्रेजों ने प्रथम आंग्ल-बर्मी युद्ध में रंगून और बर्मा पर कब्ज़ा कर लिया।
- 1830 – अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
- 1854 – एंथनी बर्न्स बोस्टन में यूएस डिप्टी मार्शल द्वारा गिरफ्तार किया गया।
- 1875 – सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
- 1883 – ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
- 1903 – पेरिस में ऑटोमोबाइल के लिए मैड्रिड दौड़ शुरू हुई, जिसमें आठ लोग मारे गए।
- 1915 – थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
- 1921 उत्तरी आयरलैंड के नए संसद के लिए प्रथम आम चुनाव का आयोजन किया गया।
- 1922 रूसी और इटली ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1930 – एमी जॉनसन नामक महिला अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
- 1931 – पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
- 1955 – पेरिस में स्टेड रॉलेंड-गैरोस में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट खोला गया।
- 1957 – ताइवान के ताइपेई शहर में अमेरिका विरोधी दंगे फूट पड़े।
- 1959 – सम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया (कन्फर्म नहीं)।
- 1964 – रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। जिससे 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
- 1981 – टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी शहर में एक अनाज की लिफ्ट में विस्फोट होने से 9 लोग मारे गए और 30 घायल हुए।
- 1985 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।
- 1986 – मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
- 1991 इजरायल के प्रधानमंत्री इट्ज़हैक शमीर द्वारा अधिकृत ऑपरेशन सुलैमान शुरू किया गया।
- 1993 – कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
- 1994 – मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
- 2000 – दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
- 2001 – नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
- 2002 – रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 2002 – नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
- 2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
- 2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
- 2005 – एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
- 2007 – एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
- 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैंसला किया।
- 2013 – राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
- 2019 – सूरत के एक चार मंजिला वाणिज्यिक परिसर में दोपहर आग लगने से एक कोचिंग क्लास के कम से कम 20 छात्रों की मौत हो गई ।
- 2019 – भारतीय वायुसेना – सुखोई विमान से 500 किलो के गाइडेड बम का सफल परीक्षण , 30 किमी दूर लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया ।
- 2020 – वंदेभारत मिशन के अंतर्गत विशेष विमान लंदन से 93 यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंचा।
- 2021 – मलयेशिया के कुआलालंपुर में दो मेट्रो लाइट रेल ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिस कारण 200 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए।
- 2021 – भारत और इजराइल ने कृषि में सहयोग के लिए तीन साल की कार्य योजना पर हस्ताक्षर किए।
- 2021 – माली में सैन्य अधिकारियों ने अंतरिम सरकार के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री को हिरासत में लिया।
- 2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।
- 2022 – कर्नाटक में हुबली के बाहरी इलाके में बस व लारी की टक्कर से 8 लोगों की मौत हुई तथा 25 घायल हुए।
- 2022 – भारतीय नौसेना
- (आईएन) और बांग्लादेश की नौसेना (बीएन) के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का तीसरा संस्करण बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ।
- 2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद दिल्ली पहुंचे।
- 2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।
- 2023 – पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक यूटी खादर को सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
- 2023 – नामदेव शिरगांवकर को भारत ताइक्वांडो प्रमुख के रूप में निर्विरोध चुना गया।
- 2024 – महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में गुरुवार को बॉयलर फटने से धमाके में मरने वालों की संख्या आज 10 तक पहुंची , 64 घयल।
- 2024 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में करंट की चपेट में ट्रैक्टर ट्राली आने से मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 19 लोग झुलसे।
- 2024 – अंबाला में एक ट्रक और मिनी बस की गुरुवार देर रात आपस में टक्कर होने से करीब सात लोगों की मौत व लगभग 25 घायल हुए।
- 2024 – अमेरिकी संगीतकार डौग इंगल (74) का निधन हुआ।
24 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1819 – महारानी विक्टोरिया – ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी।
- 1896 – करतार सिंह सराभा – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
- 1899 – काज़ी नज़रुल इस्लाम – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।
- 1920 – नीलमणि राउत्रे – भारत के राजनीतिज्ञ।
- 1928 – जन कृष्णमूर्ति एक भारतीय राजनीतिक नेता थे जो २००१ में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने।
- 1952 – रंजन मथाई – भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’।
- 1954 – बछेंद्री पाल – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।
- 1955 – राजेश रोशन – सुप्रसिद्ध संगीतकार रौशनलाल नागरथ के सुपुत्र।
24 मई को हुए निधन
- 1543 – निकोलस कॉपरनिकस – प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे।
- 1879 – विलियम लायड गैरिसन – अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता।
- 1905 – प्रतापचंद्र मज़ूमदार – ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता।
- 1950 – लॉर्ड वेवेल – ब्रिटिश सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और भारत के वाइसराय थे।
- 1981 – एस. के. पाटिल (सदाशिव कानोजी पाटील) – एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी, वे एक योग्य पत्रकार, विद्वान और वक्ता थे।
- 1990 – के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
- 1999 – गुरु हनुमान – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।
- 2000 – मजरूह सुल्तानपुरी, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।
- 2010 – वीरेंद्र भाटिया समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
- 2020 – झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य तथा वित्त मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह का निधन हुआ।
- 2023 – सोन स्पाइक ली की फ़िल्मों के बेसिस्ट व संगीतकार बिल ली (94) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज महारिस (94) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री टीना टर्नर (83) का निधन हुआ।
24 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- अनन्तनाथ जी जन्म – तप कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी)।
- भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल जन्म दिवस।
- करतार सिंह सराभा जयन्ती।
- पहलवान गुरु हनुमान स्मृति दिवस।
- विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस।
- पार्कों का यूरोपीय दिवस।
- राष्ट्रमंडल दिवस (महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर , मार्च माह के दूसरे सोमवार का भी विशेष वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।