Dr Abhishek Child Care

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
Important events of May 28:
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 28  मई भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 28 मई को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढ़े : 26 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
  • 1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1704 –  स्मोलेनिके की लड़ाई: कुरुक विद्रोहियों ने ऑस्ट्रियाई सेना और उसके सहयोगियों को हराया।
  • 1731 – पोपल राज्य में सभी हिब्रू किताबें जब्त कर ली गई।
  • 1737 – शुक्र ग्रह बुध के सामने से गुजरता है यह कार्यक्रम घंटों के दौरान शौकिया खगोल विज्ञानी जॉन बेविज़ द्वारा रॉयल ग्रीनविच वेधशाला में देखा गया।
  • 1742 – लन्दन में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) शुरू हुआ।
  • 1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
  • 1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
  • 1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ व लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
  • 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
  • 1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
  • 1956 – भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए।
  • 1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
  • 1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
  • 1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
  • 1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
  • 1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
  • 1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
  • 1987 – मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था।
  • 1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ।
  • 1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
  • 1998 – बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
  • 1999 – बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा।
  • 1999 – तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
  • 2000 – भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
  • 2002 – नेपाल में फिर आपातकाल लगा। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित यह पंचांग आपकी सेवा में।
  • 2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया।
  • 2008 – विमान सेवा जेट एयरवेज को ‘मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स’ का पुरस्कार मिला।
  • 2008 – नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ।
  • 2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
  • 2019 – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एचआईवी मरीजों की संख्या 700 से अधिक हुई ।
  • 2019 – झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लॉस्ट, CRPF और राज्य पुलिस के 15 जवान घायल हुए।
  • 2020 – भारत और ब्राजील की महिला शान्ति सैनिकों ने मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरुस्कार संयुक्त रूप से जीता।
  • 2021 – कश्मीर में एक ही दिन में दहशतगर्दी के खिलाफ बड़ी सफलताएं मिली , 4 आतंकी ढेर व 1 अरेस्ट हुआ।
  • 2021 – जर्मनी ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि उसने नामीबिया में अपने उपनिवेश शासन के दौरान नरसंहार किया था।
  • 2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलोल में विश्व के पहले नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का उद्घाटन किया।
  • 2022 – दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में शनिवार को मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए।
  • 2022 – 34 वर्षों तक देश और भारतीय नौसेना की सेवा करने के बाद आईएनएस गोमती को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया।
  • 2023 – प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया व स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया।
  • 2023 – अफगानिस्तान में 5.2 और 4.8 तीव्रता के दो भूकंप आए। पंजाब ,  हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में  में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
  • 2023 – रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने फिर से तुर्की के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता , उन्होंने अब तक लगातार ग्यारह चुनाव जीते।
  • 2024 – मिजोरम के आइजोल में एक पत्थर की खदान ढहने से 13 लोगों की मौत हुई जबकि 16 लापता हुए।

28 मई को जन्मे व्यक्ति

  • 1883 – वीर सावरकर – भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।
  • 1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
  • 1915 – गोपाला रामानुजम – एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे ।
  • 1921 – डी. वी. पलुस्कर – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
  • 1921 – बाबा अवेद्य नाथ – पूर्व संसद सदस्य लोक सभा।
  • 1923 – एन. टी. रामाराव – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
  • 1940 – प्रयाग शुक्ल हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार।
  • 1952 – पिनाकी चन्द्र घोष – भारत के प्रथम लोकपाल।
  •  1969 – प्रतिमा भौमिक – भाजपा की राजनीतिज्ञा व संसद सदस्य लोकसभा।
  • 1974 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ।

28 मई को हुए निधन

  • 1954- विजय सिंह पथिक – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1964 – महबूब ख़ान – भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
  • 2005 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
  • 2010 -हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन हुआ।
  • 2014 – अज़लान शाह – मलेशियाई शाही, पेराक के सुल्तान , मलेशिया के मुख्य न्यायाधिश रहे।
  • 2014 – बॉब हॉबरेग्स – कनाडा के हॉल ऑफ फेम विजेता बास्केटबॉल खिलाड़ी।
  • 2014 – माया एंजेलो – अमेरिकी लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता।
  • 2014 – मैल्कम ग्लेज़र  अमेरिकी अचल संपत्ति कार्यकारी (फ़र्स्ट अलाइड कॉरपोरेशन) और खेल मताधिकार मालिक ।
  • 2020 – मलयालम लेखक और राज्यसभा सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार का निधन।
  • 2022 – जानी-मानी शायरा डॉ. सुल्ताना बेगम (72) का लंबी बीमारी के बाद पटियाला में निधन हुआ।
  • 2022 – अल्बानियाई पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी (55) का गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण निधन हुआ।
  • 2024 – अमेरिकी तीरंदाज बुच जॉनसन (68) का निधन हुआ।

28 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • आर्यिका  सूत्रमति जी आर्यिका दीक्षा (जैन , ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा अनुसार कल था)।
  • वीरसावरकर जयन्ती।
  • विजयसिंह पथिक स्मृति दिवस।
  • नई संसद भवन उद्घाटन दिवस (भारत , 2023 में)।
  • विश्व भूख दिवस।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस ( International Day of Action for Women’s Health)।
  • एमनेस्टी अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Amnesty International Day)।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator