Dr Abhishek Child Care

24 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
24
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 24 नवंबर भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 24 नवंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढे : 22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1434 – लंदन में टेम्स नदी का पानी बर्फ के रूप में जमा।
  • 1744 – जॉन कार्टरेट ने उत्तरी विभाग के ब्रिटिश सचिव पद से इस्तीफा दिया।
  • 1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
  • 1827 – फ़्रांस के 430 सदस्य चैंबर ऑफ डेप्युटीज के लिए चुनाव में मतदान हुआ। ल्ट्रावार्स्टिस्ट, किंग चार्ल्स एक्स के समर्थक, 233 सीटों की बहुमत से हारे और उन्हें 180 सीटें प्राप्त हुई।
  • 1831 – ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की।
  • 1832 – दक्षिण कैरोलिना ने अधिसूचना का अध्यादेश पारित किया।
  • 1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।
  • 1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।
  • 1903 – क्लाइड कोलमैन ने ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिक स्टार्टर का पेटेंट कराया।
  • 1926 – प्रख्यात दार्शनिक अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति हुई।
  • 1950 – अपालेचियन के महान तूफान’ के नाम से मशहूर हुआ यह चक्रवात अपने साथ 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं लाया।
  • 1963 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।
  • 1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।
  • 1966 – स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।
  • 1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।
  • 1988 – दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।
  • 1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की।
  • 1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।
  • 1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • 1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
  • 2001 – नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
  • 2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
  • 2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।
  • 2008- मालेगाँव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।
  • 2019 – अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के साथ नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • 2019 – केन्द्र सरकार ने नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड और उसके सभी समूहों, गुटों और मोर्चों पर प्रतिबंध पांच साल के लिये और बढ़ा दिया।
  • 2019 – चीन में गुइझोई प्रांत के यिंगशान शहर में बनी 99.9 मीटर ऊंची लकड़ी की इमारत को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली।
  • 2020 – भारत और म्यांमार के बीच संयुक्त व्यापार समिति की 7वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई।
  • 2020 – विज्ञान को आम लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर साल आयोजित किए जाने वाले भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव (National Science Film Festival Of India) के 10वें संस्करण (24 से 27 नवंबर) की वर्चुअल रूप से शुरुआत हुई।

24 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1622 – लाचित बोड़फुकन – महान हिन्दू सेनानायक।
  • 1632 – हॉलैंड के समाजशास्त्री और भौतिक शास्त्री बैरोख डो इस्पीनूज़ा का जन्म हुआ।
  • 1877 – कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा – डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी।
  • 1881 – छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।
  • 1899 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1929 – मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी – भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1936 – सैयदा अनवरा तैमूर – असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1943 – मोनटेक सिंह आहलूवालिया – एक भारतीय अर्थशास्त्री।
  • 1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।
  • 1955 – क्रिकेट के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान बॉथम का जन्म हुआ।
  • 1961 – अरुंधति राय – अंग्रेजी की सुप्रसिद्ध भारतीय लेखिका और समाजसेवी।
  • 1981 – सेलिना जेटली – एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व सुंदरी है (२००१ में फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था)।

24 नवंबर को हुए निधन

  • 1675 – गुरु तेग़ बहादुर – सिक्खों के नौवें गुरु।
  • 1963 – मारोतराव कन्नमवार – भारतीय राजनीतिज्ञ , महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री रहे  ।
  • 2003 – हरियाणा में जन्मी उमा देवी खत्री (टुन – टुन) – हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन (23 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है )।
  • 2014 – मुरली देवड़ा – भारतीय राजनीतिज्ञ , व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता ।
  • 2019 – आरएसपी के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिती गोस्‍वामी का निधन।
  • 2019 – मध्‍य प्रदेश के पूर्वमुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी का भोपाल के एक निजी अस्‍पताल में निधन ।
  • 2020 – ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का निधन हुआ।
  • 2020 – लोकप्रिय टीवी अभिनेता आशीष रॉय का उनके आवास पर निधन हुआ।

24 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस ।
  • हीरालाल शास्त्री जयन्ती ।
  • छोटूराम जयन्ती।
  • सैयदा अनवरा तैमूर जयन्ती।
  • मारोतराव कन्नमवार स्मृति दिवस।
  • लाचित दिवस (साहित्य: लाचित दिवस , असम)
  • कैलाश जोशी स्मृति दिवस।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version