Dr Abhishek Child Care

22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
22 october
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 22  अक्टूबर भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 22 अक्टूबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढे : 16 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।
  • 1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। जिसमें कोलंबस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की।
  • 1721 – ज़ार पीटर द ग्रेट “ऑल-रशियन सम्राट बनाया गया।
  • 1728 – 1728 की कोपेनहेगन शहर में भयानक आग (शहर के इतिहास में सबसे बड़ा) लग गयी।
  • 1746 – न्यू जर्सी का कॉलेज स्थापित किया गया (यह 1896 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय बन गया)।
  • 1796 – पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।
  • 1867 – नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गई।
  • 1875 – अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात।
  • 1879 – ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
  • 1879 – अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने एक उच्च प्रतिरोधक कार्बन फिलामेंट का पहला सफल प्रयोग किया।
  • 1879 – विश्व का पहला कार डीलर शोरूम लंदन में खुला।
  • 1883 – न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।
  • 1918 – प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ आरंभ हो गया।
  • 1953 – लाओस को फ्रांस से पूरी तरह से आजादी मिली।
  • 1954 – संघीय गणराज्य जर्मनी को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
  • 1962 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने [भारत की सबसे बड़ी ]बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
  • 1964 – फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
  • 1975 – ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण हुआ।
  • 1975 – तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या हुई।
  • 1979 – ईरान के अपदस्थ शाह मोहम्मद रिजा पहलवी को इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति दी गई।
  • 1981 – अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज एक खरब डॉलर को पार किया।
  • 1986 – अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन ने 1986 के कर सुधार अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
  • 1998 – संयुक्त राष्ट्र ने 1987 के बाद से युद्ध में 20 लाख निर्दोष बच्चों के मारे जाने की घोषणा की।
  • 2004 – अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।
  • 2004 – सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
  • 2006 – अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।
  • 2007 – चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
  • 2008 – इसरो ने (श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से ) भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।
  • 2014 – माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी अौर तीन अन्य घायल हो गये।
  • 2016- भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।
  • 2019 – जापान के नए सम्राट नारूहितो ने तोक्यो में भव्य समारोह में सिंहासन औपचारिक तौर पर संभाला।
  • 2019 – अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
  • 2020 – विशाखापतनम के नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में पनडुब्बी भेदी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती को भारतीय नौसेना में शामिल किया।
  • 2020 – राजस्‍थान के पोखरण में डीआरडीओ द्वारा विकसित टैंक रोधी प्रक्षेपास्‍त्र नाग का अंतिम परीक्षण सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न हुआ।
  • 2021 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन भारत ने आकाश में अत्यधिक तेजी से गतिशील लक्ष्य को विमान से निशाना बनाने का सफल परीक्षण किया।
  • 2021 – ब्रिक्स के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में भारत ने ब्रिक्स देशों के संचार मंत्रियों की 7वीं बैठक का आयोजन किया व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की।
  • 2023 – उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने मिशन महिला सारथी का शुभारम्‍भ किया।
  • 2023 – शमी वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार 5 विकेट हॉल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने।

22 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1873 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
  • 1900 – अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद।
  • 1903 – त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल – सामुदायिक नेतृत्व।
  • 1935 – ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल एक शिक्षक तथा बिहार व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे।
  • 1937 – कादर खान, प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता।
  • 1947 – अदम गोंडवी अट्टा – एक भारतीय कवि।
  • 1952 – ए एस किरण कुमार भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के 9 वें अध्यक्ष थे।
  • 1988 – परिणीती चोपडा एक भारतीय अभिनेत्री।
  • 2022 – इसरो ने रचा इतिहास: सबसे भारी रॉकेट LAWM3-M2 का मिशन सफल, 36 उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में किया स्थापित (रात 12:07 बजे)।
  • 2022 – मध्य प्रदेश के रीवा में बस-ट्रक की टक्कर से 15 लोगों की मौत हुई व40 से ज्यादा घायल हुए।

22 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1680 – मेवाड़ के महाराणा राज सिंह का निधन हुआ।
  • 1893 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
  • 1933 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
  • 1954 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता (कन्फर्म नहीं )।
  • 1954 – जीवनानन्द दास – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
  • 1986 – ये जियानयिंग – चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।
  • 1986 – चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष।
  • 1998 – अजीत हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। वह अपने खलनायक किरदारों के लिये विशेष रूप से जाने जाते थे।
  • 2015 – लाभ जंजुआ एक भारतीय भांगड़ा गायक और गीतकार थे।
  • 2020 – तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नयानी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हुआ।
  • 2021 – अमेरिकी मंच व स्क्रीन एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता पीटर स्कोलारी (66) की कैंसर से मृत्यु हुई।
  • 2022 – ऑस्ट्रियाई अरबपति व्यवसायी डिटरिच माटेशिट्स (78) का निधन हुआ।
  • 2023 – पुर्तगाली फुटबॉल सेंटर-बैक राउल मचाडो (86) का निधन हुआ।

22 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • हेमन्त ऋतु प्रारम्भ।
  • शिवराम महाराज पुण्यतिथि – दत्तआश्रम केळापूर (अ.नगर)।
  • स्वामी रामतीर्थ जयन्ती।
  • अमर शहीद अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ जयन्ती।
  • ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुण्यतिथि (कन्फर्म नहीं )।
  • महाराणा राजसिंह पुण्यतिथि।
  • हकलाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस  ( International Stuttering Awareness Day )।
  • International Wombat Day.
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version