---Advertisement---

6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
Important events of September 6

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  हर दिन इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 6  सितंबर  भी ऐसी ही कई ऐतिहासिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 6 सितंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर।

यह भी पढे : 5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

  • 1522: समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्‍पेन लौटा था ।
  • 1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
  • 1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
  • 1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
  • 1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
  • 1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
  • 1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
  • 1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
  • 1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
  • 1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
  • 1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
  • 1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
  • 1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा । इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग आज ही के दिन वापस मिला था ।
  • 1997: एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी ।
  • 2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
  • 2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
  • 2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
  • 2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
  • 2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
  • 2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की।
  • 2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
  • 2019 – ओडिशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता।
  • 2019 – भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त- युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका के वाशिंगटन में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड में प्रारंभ हुआ।
  • 2020 – राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
  • 2021 – अमेरिका में इडा तूफान से छह और लोगों के मरने की पुष्टि होने से मृतकों वालों की संख्या बढ़कर 68 हुई।
  • 2021 – रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी एवं भारतीय नौसेना ने द्विपक्षीय अभ्यास – ‘ऑसिन्डेक्स’ शुरू किया।
  • 2022 – भारत और बांग्लादेश के बीच MOU पर हस्ताक्षर हुए।
  • 2022 – सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लिया।
  • 2022 – क्‍वाड देशों के वरिष्‍ठ अधिकारियों की दो दिन की बैठक सम्‍पन्‍न हुई।
  • 2022 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • 2023 – दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कमला नदी में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
  • 2023 – PM मोदी आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे।
  • 2023 – कोस्त्यंतिनिव्का में यूक्रेनी बाजार पर रूस के दिन के समय मिसाइल हमले में 17 नागरिकों की मौत हुई।
  • 2024 – पीएम मोदी ने जल संचय जन भागीदारी योजना की शुरुआत की।
  • 2024 – भारत ने परमाणु मिसाइल Agni-4 का ओडिशा के चांदीपुर में सफल परीक्षण किया।
  • 2024 – यूपी के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और वैन टक्कराने से 15 की मौत व 13 घायल हुए।

6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1838 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
  • 1929 – यश जौहर, फ़िल्म निर्माता।
  • 1937 – एम० ओ० एच० फारूक – केरल व झारखंड के पूर्व राज्यपाल , संसद सदस्य लोकसभा , पुडुचेरी  के पूर्व मुख्यमंत्री।
  • 1971 – देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1997 –  लवप्रीत सिंह  – पंजाब के रहने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।

6 सितंबर को हुए निधन

  • 1968 – इंदिरा देवी, इंदिरा राजे के रूप में पैदा हुईं, ब्रिटिश भारत के कूच बिहार रियासत की महारानी थीं।
  • 1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का इंतकाल हुआ था ।
  • 1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन।
  • 2005 – मेजर धनसिंह थापा जी परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक।
  • 2009 –  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
  • 2019 – रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे – ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
  • 2019 – पाकिस्तान के मास्टर लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन।
  • 2019 – वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिब्रा का निधन हो गया।
  • 2020 – केरल निवासी संत केशवानंद भारती श्रीपदगवरु का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • 2020 – बीते जमाने के मशहूर संगीतकार एस. मोहिंदर का 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।
  • 2021 – जीन-पियरे एडम्स एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर थे जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते थे।
  • 2022 – कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और वन मंत्री उमेश कट्टी (61) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
  • 2023 – फ्रांसीसी फ़ैशन डिज़ाइनर मार्क बोहन (97) का निधन हुआ।
  • 2023 – न्यूज़ीलैंडर कोच रॉबिन ब्रॉटन (80) का निधन हुआ।
  • 2023 – अमेरिकी जैज़ बासिस्ट रिचर्ड डेविस (93) का निधन हुआ।
  • 2023 – SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा (60) का मेदांता हॉस्पिटल में निधन हुआ।
  • 2024 – ऑस्ट्रेलियाई गिटारवादक, गीतकार और रिकॉर्ड निर्माता मार्क मोफैट (74) का अग्नाशय के कैंसर से निधन हुआ।

6 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • भगवान वासुपूज्य मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी)।
  • मेला बाबा सोढल (जालन्धर)।
  • एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस।
  • हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस।
  • मेजर धनसिंह थापा स्मृति दिवस (परमवीर चक्र से सम्मानित)।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version