Advertisement 2

जमशेदपुर में शहरी सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: आज जमशेदपुर पूर्व की माननीय विधायक पूर्णिमा साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, स्पेशल ऑफिसर, लेखा पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, CLTC, CMM तथा सेनिटरी सुपरवाइज़र्स उपस्थित रहे।

ये भी पढे : संजुक्ता सेवा निकेतन एवं केंदुझर सेवा संगम के तत्वावधान में कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण

बैठक का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शहरी सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना था। माननीय विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जनसहभागिता और विभागीय समन्वय के माध्यम से सेवा वितरण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख शहरी सेवाओं के सुधार एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई:
• डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन
• कंजरवेंसी एवं सफाई व्यवस्था
• सड़क प्रकाश व्यवस्था
• जलापूर्ति प्रणाली का सुदृढ़ीकरण

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी विभागों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियाँ स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियां तय कर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त हों।

अंत में माननीय विधायक पूर्णिमा साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरवासियों की शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाए तथा प्रत्येक वार्ड में सेवा-स्तर सुधार हेतु नियमित फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर कार्य करें ताकि नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।जमशेदपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version