---Advertisement---

जमशेदपुर में अमरप्रीत सिंह काले ने गुरुद्वारों में टेकी माथा, रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में अमरप्रीत सिंह काले

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में खालसा साजना दिवस और पावन Baisakhi के अवसर पर धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Amarpreet Singh Kale ने साकची और बिरसानगर स्थित गुरुद्वारों में मत्था टेककर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढे : Jamshedpur में Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब को श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय का लिया संकल्प

इस अवसर पर उन्होंने Guru Gobind Singh के अमर संदेश “खालसा मेरो रूप है खास – खालसा में मैं करो निवास” को याद करते हुए कहा कि खालसा पंथ त्याग, सेवा, साहस और मानवता की रक्षा का प्रतीक है, जो आज भी समाज को सही दिशा देता है।

रक्तदान शिविर में भी लिया हिस्सा

अमरप्रीत सिंह काले बिरसानगर जोन नंबर 7 स्थित दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर लंगर ग्रहण किया और इस सेवा कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और हर सक्षम व्यक्ति को इस महादान में भाग लेना चाहिए।

सेवा और एकता का संदेश

काले ने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति जागरूकता का भी संदेश देने में सफल रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---