समाचार

झारखंड में युवाओं को दे दी वृद्धा पेंशन तो पुरुषों को विधवा पेंशन; कैग रिपोर्ट ने खोली पोल

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड में डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। डीबीटी के कार्यान्वयन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की उपलब्धियों के आकलन को लेकर की गई लेखा परीक्षा में सीएजी ने खुलासा किया है कि राज्य में पुरुषों को जहां विधवा पेंशन का लाभ दिया गया, वहीं कम उम्र के लोगों को वृद्धावस्था पेंशन बांटी गई। खुद को विकलांग बताने से इनकार करने वालों को भी विकलांगता पेंशन का भुगतान किया गया।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत मृत व्यक्तियों को भी पांच साल से अधिक समय तक पेंशन दी जाती रही। हद तो तब हो गयी जब जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने वसूली के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के वितरण में की गयी गड़बड़ियों की जानकारी नमूना के तौर पर केवल छह जिलों की जांच में मिली है। झारखंड के महालेखाकार अनूप फ्रांसिस डुंगडुंग ने बताया कि लेखा परीक्षा 2017-21 तक की अवधि के लिए की गयी थी। इसमें छह जिलों के एक शहरी और एक ग्रामीण प्रखंड को शामिल किया गया था। महालेखाकार ने बताया कि गोड्डा के पोरैयाहाट, गोड्डा सदर पूर्वी सिंहभूम के पोटका और घाटशिला में में 16 पुरुषों को विधवा पेंशन योजनाओं का लाभ दिया गया।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

14 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

15 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

15 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

15 hours ago