ब्राह्मण एकत्रीकरण अभियान में ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के द्वारा ब्राह्मणों को स्मृति चिन्ह दे कर किया सम्मानित

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ द्वारा ब्राह्मण एकत्रिकरण करने के उद्येश्य से निरंतर आगे बढ़ रहा है, इस कड़ी में ब्राह्मण पुरौधा पंडित मानस मिश्रा, पंडित अनिल तिवारी पंडित संजय मिश्रा और पंडित देवानंद को अंगवस्त्र दे सम्मानित किया, साथ उन्हे परशुराम भगवान की स्मृति चिन्ह दे उनके गौरव को और ऊंचा करने और भविष्य में ब्राह्मण एकत्रिकरण हेतु सुझाव लिया गया,

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बताते चले मानस मिश्रा टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारी रहे तो अनिल तिवारी जमशेदपुर अधिवक्ता संघ के सचिव है वही संजय मिश्रा प्रभात खबर के संपादक और देवानंद जी राष्ट्र संवाद के संपादक है सभी ने एक स्वर में इस कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में एक बेहतर समाज निर्माण की बात कही , साथ ही इस पुनीत कार्य को अनवरत जारी रखने की भी सलाह दिए।

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पंडित मुन्ना चौबे ने बताया की संघ अपने उद्देश्यों से कभी पीछे नहीं हटा है बल्कि विपरीत परिस्थिति में संघ ने समाजिक रूप से पीड़ित ब्राह्मण परिवार गरीब ब्राह्मण परिवार के उत्थान के लिए कार्य करता है

इसलिए इस कार्य को और आगे बढ़ाने और समय समय पर सुझाव हेतु एक दूसरे से परस्पर सहयोग की आवश्यकता है और संघ ने इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सभी सम्मानित ब्राह्मण विप्रवर को मार्गदर्शक मंडली बनाकर उनके दिए सुझावों पर कार्य करने का संकल्प लिया है। सम्मान करने वालो में मुख्य रूप से मुन्ना चौबे के साथ, श्रीनिवास तिवारी, राजेश झा, अप्पू तिवारी, रितिक चौबे, धीरज कुमार मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---