गर्मी की भीषण धूप में भाजपा नेता अभय सिंह ने चलाया डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान, लोगों का मिला भरपूर समर्थन

सोशल संवाद/जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने भुइयांडीह के छाया नगर, कल्याण नगर, निर्मल नगर इत्यादि जगहों में डोर टू डोर जाकर जन सम्पर्क अभियान चलाया। जहाँ गर्मी की तपती धूप में किसी भी अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहे थे वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुरजोर ताकत के साथ प्रचार प्रसार में दिखे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 5000 घरों में जाकर मोदी के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को रिफ्लेट, भाषण के जरिये समझाने का कार्य किया। उन्होंने बुजर्गों और महिलाओं से बात कर मोदी कर पक्ष में वोट कर विद्युत वरण महतो को विजय बनाने की बात कही। सिंह ने जनता को बताया कि राम के नाम पर आपत्ति करने वालों को मत देना है या प्रभु राम को जिसने लाया उन्हें मत देकर जीताना है।

अभय सिंह ने महिलाओं से बात करते हुए बताया कि मोदी ने 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत घर घर गैस पहुंचाने का कार्य किया है और देश के 80 करोड़ से अधिक जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये मुफ्त राशन देने का कार्य किया। सिंह ने लोगों को आयुष्मान भारत के तहत 37 करोड़ लोग लाभार्थी हुए इसकी जानकारी दी, साथ ही यह भी बताया कि मोदी की सरकार ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान के तहत 14 करोड़ घरों में शुद्ध जल हेतु नल और 12 करोड़ घरों में शौचालय का बनवाने का कार्य किया।

सिंह ने लोगों के बीच मोदी कार्यकाल में बने 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय की जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा में विस्तार किस तरह मोदी जी ने किया। वंदे भारत ट्रेन से भारतीय रेल को एक नई दिशा मिली है उसकी जानकारी लोगों को दी गयी। मोदी के कार्यकाल में सड़कों की सुधरी हुई स्थिति के बारे में भी खुल कर लोगों के बीच चर्चा की गयी। मोदी के कार्यकाल में हुए अनगिनत कार्यों को लोगों के बीच खुलकर रखा, जिसे लोगों ने सुना और समझा।

जनता ने अपना प्यार देते हुए अभय सिंह को विश्वास दिलाया कि उनका मत भारतीय जनता पार्टी को ही जायेगा। महिलाओं ने कहा मोदी सरकार ने हमलोगों को गैस और राशन देने का कार्य किया है और हमलोगों का वोट मोदी को ही जायेगा। लोगों ने जय भाजपा विजय भाजपा के नारों के साथ अपना पूर्ण समर्थन दिया।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

सोशल संवाद / डेस्क : टाटा स्टील ने आज ओडिशा के कलिंगानगर में भारत की…

17 hours ago
  • समाचार

सांसद विद्युत वरण महतो ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर टाटानगर से वंदे भारत ट्रेन सेवा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया

सोशल संवाद / डेस्क : सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…

17 hours ago
  • राजनीति

छवि धूमिल करने के मामले में विधायक सरयू राय करेंगे मनोज सिंह पर केस, साक्षात्कार प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस पर भी करेंगे कानूनी कारवाई

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, यू-ट्युब चैनल मीडियावाला एक्सप्रेस…

17 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील फाउंडेशन ने गर्व के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल आईटीआई के उद्घाटन की घोषणा की

सोशल संवाद / चांडिल (सरायकेला-खरसावां): टाटा स्टील फाउंडेशन ने झारखंड सरकार के सहयोग से राज्य…

17 hours ago
  • समाचार

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा राहुल गांधी की आरक्षण समाप्त करने के बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( report - सिद्धार्थ प्रकाश ): दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा…

17 hours ago