---Advertisement---

भीषण गर्मी को देखते हुए फील्ड कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : सत्या शर्मा

By Riya Kumari

Published :

Follow
भीषण गर्मी को देखते हुए फील्ड कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : सत्या शर्मा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली : स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए दिल्ली नगर निगम के फील्ड कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में उन्होंने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है।

यह भी पढे : पीएम मोदी की रैली से पहले बंगाल के जगद्दल में हिंसा, बमबाजी और फायरिंग से फैला तनाव

उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक का समय अत्यधिक गर्मी और लू के कारण फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण होता है, इसलिए इस अवधि में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है।

सत्या शर्मा ने कहा कि इस दौरान फील्ड कर्मचारियों को आंशिक रूप से विश्राम दिया जाए तथा उनके कार्य समय को पुनः व्यवस्थित किया जाए। कार्य प्रारंभ का समय प्रातः जल्दी रखा जाए और आवश्यकता अनुसार शिफ्ट आधारित कार्य प्रणाली लागू की जाए।

उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल की उपलब्धता, छायादार विश्राम स्थलों की व्यवस्था तथा नियमित अंतराल पर ब्रेक सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए आवश्यक जागरूकता और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

स्थायी समिति अध्यक्ष ने कहा कि ये कदम कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ-साथ उनके मनोबल और कार्यक्षमता को भी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version