जमशेदपुर में दिवाली पर आगजनी और पटाखों से हादसे, तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर में दिवाली पर आगजनी और पटाखों से हादसे, तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दीपावली का त्योहार जहां शहर में रोशनी और खुशियां लेकर आया, वहीं पटाखों की आतिशबाजी और लापरवाही ने कई परिवारों की खुशियों को फीका कर दिया। जमशेदपुर में दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाओं के साथ पटाखों से झुलसने के कई मामले सामने आए। शहर के अलग-अलग इलाकों में आगजनी की घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। वहीं, तीन दर्जन से अधिक लोग पटाखों से झुलसकर घायल हो गए।

यह भी पढे : जमशेदपुर के प्रसन्नजीत पॉल का कमाल, वर्ल्ड मास्टर टेनिस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

Sunrise Enclave

धतकीडीह में मकान में लगी आग, बाइक जलकर राख

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में आंध्रा एसोसिएशन के पास मैदान के समीप रविवार देर रात एक मकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी।

आग की चपेट में मकान के अंदर खड़ी एक बाइक पूरी तरह जल गई। घटना के समय मकान के अंदर मौजूद एक व्यक्ति पीछे के दरवाजे से बाहर निकलकर सुरक्षित बच गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई गई है।

गोलमुरी में पटाखे की चिंगारी से यज्ञ स्थल में लगी आग

गोलमुरी के केबुल बस्ती स्थित श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ स्थल पर भी पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। बताया गया कि किसी व्यक्ति द्वारा जलता हुआ पटाखा फेंके जाने के कारण आग भड़की। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।

मानगो में मेडिकल स्टोर की छत पर लगी आग

मानगो के डिमना रोड स्थित डिस्काउंट मेडिकल की छत पर भी आतिशबाजी के दौरान आग लग गई। जानकारी के अनुसार, छत पर लगे टावर के एक तार में आग पकड़ ली। धुआं उठता देखकर आसपास के दुकानदारों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पटाखों से तीन दर्जन से अधिक लोग झुलसे

आगजनी की घटनाओं के अलावा पटाखे जलाने के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में तीन दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। एमजीएम अस्पताल में 18 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें तीन गंभीर रूप से घायल मरीजों को भर्ती करना पड़ा। वहीं सदर अस्पताल में भी आठ झुलसे हुए लोगों का इलाज किया गया। घायलों में बच्चों और युवाओं की संख्या अधिक रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट