---Advertisement---

IND-NZ T20 वर्ल्डकप फाइनल- दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं: हरभजन बोले- चैंपियंस की तरह खेलना

By Riya Kumari

Published :

Follow
IND-NZ T20 वर्ल्डकप फाइनल-

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : T20 वर्ल्ड कप का फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं। जहां शाम 5:30 बजे क्लोजिंग सेरेमनी होगी। इसमें इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन, सुखवीर सिंह और फाल्गुनी पाठक परफॉर्म करेंगे।

यह भी पढे : T20 World Cup 2026 Final: तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंत

यह मैच देखने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, रोहित शर्मा और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इधर, उज्जैन के महाकाल मंदर में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई। मैच से पहले पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने टीम इंडिया से कहा- ‘चैंपियंस की तरह खेलना है।’

भारत-न्यूजीलैंड पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रहे

भारत-न्यूजीलैंड पहली बार T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेल रही हैं। 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन T20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53% मुकाबले जीते

T20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई रहा। भारत ने 2 मुकाबले सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण टाई रहा। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

T20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन बना दिए थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---