सोशल संवाद/डेस्क : केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि सिन्हा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। राष्ट्रगान के साथ ही झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
हिन्दी और अंग्रेजी में बच्चों ने भाषण की प्रस्तुति दी। साथ ही देशभक्ति गीत और नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका, उपप्रधानाध्यापिका के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का भी भरपूर योगदान रहा।
Advertisement