Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Hormuz तनाव के बीच भारत का बड़ा बयान, सस्ता तेल जहां मिलेगा वहीं से खरीदेंगे: केंद्र सरकार

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
India big statement amid Hormuz tensions
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: ईरान पर अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बाद स्ट्रेट ऑफ Hormuz में बढ़े तनाव के बीच दुनिया भर में तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच भारत ने अपनी ऊर्जा नीति को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश को जहां भी सस्ता तेल मिलेगा, भारत वहीं से खरीदारी करेगा।

यह भी पढ़ें: Andhra Pradesh में नई जनसंख्या नीति, तीसरे बच्चे पर आर्थिक प्रोत्साहन और विशेष सुविधाओं का ऐलान

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि वैश्विक तनाव के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित और स्थिर बनी हुई है। केंद्र के अनुसार, भारत ने अपने कच्चे तेल के स्रोतों को बढ़ाकर अब 40 देशों तक कर दिया है, जिससे सप्लाई चेन मजबूत हुई है और किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हुई है।

सरकार ने यह भी पुष्टि की कि अमेरिका से मिली अस्थायी छूट के बाद भारत रूस से तेल आयात जारी रखेगा। केंद्र ने साफ कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के फैसले किसी अन्य देश की अनुमति पर निर्भर होकर नहीं लेता।आंकड़ों के मुताबिक भारत के पास रिजर्व और सप्लाई चेन में 250 मिलियन बैरल से अधिक कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद मौजूद हैं, जो करीब सात से आठ हफ्ते की खपत के बराबर है।

केंद्र सरकार का कहना है कि वैश्विक हालात चाहे जैसे हों, देश की ऊर्जा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारत अपने हित में सबसे किफायती और स्थिर स्रोतों से तेल खरीदता रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator