Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

इंडिया कॉउचर वीक 2025: जाह्नवी कपूर का ‘मॉडर्न महारानी’ लुक हुआ वायरल

By Riya Kumari

Published :

Follow
India Couture Week 2025: Janhvi Kapoor's 'Modern Maharani' look goes viral
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में इंडिया कॉउचर वीक 2025 में अपने फैशन का जलवा बिखेरा। उन्होंने डिज़ाइनर जयंती रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया। उनके रैंप वॉक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जाह्नवी का ‘मॉडर्न महारानी’ लुक सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह भी पढ़े : संजय दत्त के 66वें जन्मदिन पर मान्यता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार

गुलाबी फिश-कट लहंगे में जाह्नवी कपूर का जलवा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने एक अनोखे साड़ी ड्रेप में सजे शानदार गुलाबी फिश-कट लहंगे में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने इस लुक को खूबसूरत डायमंड ज्वेलरी और स्लीक मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ पेयर किया। हल्के मेकअप के साथ, जाह्नवी ने अपनी खूबसूरत वॉक से प्रशंसकों को प्रभावित किया, जिसमें उन्होंने परंपरा को आधुनिक ट्विस्ट के साथ सहजता से जोड़ा।

जाह्नवी कपूर के रैंप वॉक के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कई बार वह ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। हालांकि, इस बार उनका लुक और वॉक चर्चा में है।

जाह्नवी कपूर का वर्क फ्रंट

जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। इस फिल्म से उन्होंने प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया। उन्होंने घोस्ट स्टोरी, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूही, गुड लक जेरी, मिली, बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझन जैसी फ़िल्में की हैं। उन्होंने देवरा: पार्ट 1 से तेलुगु में डेब्यू किया था।

जान्हवी कपूर का शेड्यूल काफी व्यस्त है और उनकी आने वाली फ़िल्में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, परम सुंदरी और तेलुगु फ़िल्म पेड्डी शामिल हैं, जो अभी निर्माणाधीन है। प्रशंसक उनकी फ़िल्मों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो, जान्हवी कथित तौर पर शिखर पहारिया को डेट कर रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator