---Advertisement---

भारत घर में 17 टी-20 सीरीज से नहीं हारा: IND vs SA पांचवां मुकाबला आज

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसी मैच के साथ साउथ अफ्रीका का 35 दिन का भारत दौरा भी समाप्त हो जाएगा। इस दौरे में प्रोटियाज टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की, जबकि वनडे सीरीज में उसे भारत के खिलाफ 2-1 से हार झेलनी पड़ी।

ये भी पढे : Mushtaq Ali Trophy 2025 के हीरो अनुकूल रॉय, जानिए बिहार से झारखंड तक का उनका सफर

टी-20 सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। हालांकि अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के पास सीरीज बराबर करने का सुनहरा मौका होगा। भारतीय टीम लखनऊ में ही सीरीज जीत सकती थी, लेकिन चौथा टी-20 मुकाबला घने कोहरे के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। अब सीरीज का फैसला अहमदाबाद के मैच में होगा।भारत घर में लगातार 17 टी-20 सीरीज से नहीं हारा है। टीम को आखिरी हार 2019 में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी। इसके बाद 17 सीरीज खेली गई, इसमें 15 जीती और 2 ड्रॉ रही।

अहमदाबाद में कोहरे की संभावना नहीं

रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मैच के दौरान अहमदाबाद में कोहरे की संभावना नहीं है। आसमान बिल्कुल साफ होने का अनुमान है। तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यानी मैच पूरे 40 ओवर का हो सकता है। यह भारत का वो हिस्से हैं जहां नवंबर, दिसंबर और जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट होना चाहिए। यहां ज्यादा ठंड नहीं होती, रोशनी ज्यादा देर तक रहती है, और कोहरा और स्मॉग की कोई समस्या नहीं हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत आगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 20 मैच जीते हैं और साउथ अफ्रीका ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---