सोशल संवाद/डेस्क: Women Asia Cup 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को जबरदस्त जज़्बा दिखाया, हांग्जो में खेले गए मुकाबले में भारत और जापान का रोमांचक मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।

यह भी पढ़ें: ICC महिला वर्ल्ड कप में बड़ा बदलवा, पहली बार सभी अंपायर और रेफरी होंगी महिलाएं
Women Asia Cup जापान की बराबरी की कोशिश, भारत का डिफेंस अडिग
मुकाबले की धमाकेदार शुरुआत भारत ने की। सातवें मिनट में ब्यूटी डुंगडुंग ने नेहा के शॉट को गोल में बदलते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। शुरुआती बढ़त से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा और पहले क्वार्टर तक भारत का दबदबा साफ नज़र आया।
दूसरे क्वार्टर में जापान ने बराबरी की कोशिश की और पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। लेकिन भारतीय डिफेंस ने मज़बूती से उनका हर वार रोका। तीसरे क्वार्टर में लालरेम्सियामी के नेतृत्व में भारत का अटैक लगातार जापानी डिफेंस पर हावी रहा। हालांकि, दूसरा गोल करने का मौका हाथ से निकल गया।
अंतिम क्वार्टर में जापान पूरी ताकत के साथ उतरा। भारतीय डिफेंस ने कड़ा मुकाबला किया, लेकिन 58वें मिनट में शिहो कोबायाकावा ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। हूटर बजते ही स्कोर 1-1 रहा। इस ड्रॉ के बाद भारत लगभग फाइनल में पहुंच चुका है।
अब फैंस की नज़रें चीन और कोरिया के मुकाबले पर टिकी हैं। अगर चीन जीत जाता है, या तीन गोल से कम अंतर से हारता है, तो भारत का फाइनल टिकट पक्का हो जाएगा। यानी भारतीय महिला हॉकी टीम अब खिताब के बेहद करीब है।








