---Advertisement---

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए 28,740 सरकारी नौकरियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
India Post

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देशभर में लाखों युवा 10वीं पास करने के बाद एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी लंबे समय से इस मौके का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह भी पढे : CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड 2026 एडमिट कार्ड जारी, नियमित छात्र स्कूल से प्राप्त करें

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यही कारण है कि यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

देशभर में 28,740 पदों पर होगी भर्ती

India Post GDS Recruitment 2026 के तहत देश के विभिन्न पोस्टल सर्किल्स में कुल 28,740 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी नियुक्ति?

इस भर्ती अभियान में भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत निम्न पदों पर बहाली की जाएगी

  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
  • ग्रामीण डाक सेवक (GDS)

हर पद के लिए अलग-अलग वेतनमान तय किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

डाक विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 जनवरी 2026
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
  • फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
  • Correction Window: 18 से 19 फरवरी 2026
  • पहली मेरिट लिस्ट (संभावित): 28 फरवरी 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

India Post GDS भर्ती में पद के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है

  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह
  • ABPM / GDS: ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह

ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं के लिए यह सैलरी काफी आकर्षक मानी जा रही है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को निम्न योग्यताएं पूरी करनी होंगी

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य
  • गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी
  • संबंधित पोस्टल सर्कल की स्थानीय भाषा का ज्ञान
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान
  • साइकिल चलाना आना अनिवार्य

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर GDS Recruitment से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
  3. पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---