---Advertisement---

India Post GDS Result 2026: जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट, ऐसे चेक करें रिजल्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
India Post GDS Result 2026 जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : India Post GDS Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। भारतीय डाक विभाग जल्द ही ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

यह भी पढे : RBI Assistant Recruitment 2026: RBI में असिस्टेंट बनने का सुनहरा मौका, 650 पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती के जरिए देशभर में 28,000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जा रही है, जिनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं।

कब जारी होगा GDS रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक GDS रिजल्ट मार्च 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट स्टेट या सर्कल-वाइज मेरिट लिस्ट PDF के रूप में जारी किया जाएगा।

कहां चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार GDS मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसे इन आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:

  • indiapostgdsonline.gov.in
  • indiapost.gov.in

यहां उम्मीदवार अपने राज्य के सर्कल के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें मेरिट लिस्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर GDS Result / Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने राज्य या सर्कल का चयन करें।
  4. मेरिट लिस्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।
  5. PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।

बिना परीक्षा होगा चयन

GDS भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाता है।

मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी होगी

मेरिट लिस्ट PDF में आमतौर पर ये जानकारी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पोस्ट का नाम
  • कैटेगरी
  • प्राप्त प्रतिशत
  • पोस्टल डिवीजन

मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा

पहली मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी।

India Post GDS Result 2026 जल्द जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और मेरिट लिस्ट जारी होते ही अपना नाम चेक करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version