Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

India Rafale Deal: 114 लड़ाकू विमानों के लिए फ्रांस से जवाब का इंतजार, अगस्त में मिल सकती है बड़ी अपडेट

By Riya Kumari

Published :

Follow
India Rafale Deal: 114 लड़ाकू विमानों के लिए फ्रांस से जवाब का इंतजार, अगस्त में मिल सकती है बड़ी अपडेट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Rafale Fighter Jet Deal: भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस भारत के Letter of Request (LoR) का आधिकारिक जवाब अगस्त के मध्य तक दे सकता है। इसके बाद कीमत, तकनीकी पहलुओं और अन्य शर्तों को लेकर बातचीत शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढे : IndiGo Flight Emergency Landing: दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

भारत की बड़ी रक्षा खरीद योजना

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 114 राफेल मल्टी-रोल फाइटर जेट खरीदने की योजना बनाई गई है। इस प्रस्ताव को वायुसेना की भविष्य की जरूरतों और घटते फाइटर स्क्वाड्रन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

फ्रांस के जवाब के बाद शुरू होगी बातचीत

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, भारत द्वारा भेजे गए LoR पर फ्रांस की प्रतिक्रिया मिलने के बाद दोनों देशों के बीच कीमत, हथियार प्रणाली, तकनीकी हस्तांतरण और उत्पादन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारत में हो सकता है बड़ा निर्माण

इस डील की खास बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में विमानों के भारत में निर्माण की संभावना जताई जा रही है। इससे देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वायुसेना की क्षमता बढ़ाने पर जोर

भारतीय वायुसेना पहले से राफेल लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर रही है। नए विमानों के शामिल होने से लंबी दूरी के मिशन, हवाई सुरक्षा और रणनीतिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों में अहम कदम

राफेल सौदा भारत और फ्रांस के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी का एक बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से रक्षा तकनीक और सुरक्षा सहयोग को लेकर संबंध मजबूत रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator