Dr Abhishek Child Care

शहीद दिनेश शर्मा के बलिदान को याद रखेगा हिंदुस्तान, उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ पड़ा जनसैलाब

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क; भारत-पाकिस्तान सीमा पर पुंछ में ड्यूटी के दौरान बम फटने से जिले के मोहम्मदपुर गांव का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, 32 वर्षीय जवान दिनेश शर्मा की ड्यूटी नियंत्रण रेखा पर थी। पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद बम फटने से दिनेश शहीद हो गए। परिजनों को बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे शहीद होने की सूचना मिली। जवान शर्मा के पार्थिव शरीर को मिलिट्री की गाड़ी में लेकर सड़क मार्ग से पलवल भेज दिया गया।

दिनेश शर्मा पिछले 12 वर्ष से फौज में नौकरी कर रहे थे और जम्मू-कश्मीर में तैनाती थी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते उसकी ड्यूटी पुंछ सीमा पर थी।बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बम फटने से पांच साथी घायल हो गए। इसमें दिनेश के गले में चोट लगने से शहीद हो गए, जबकि चार अन्य घायल हो गए।जिसके बाद गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास सरकारी जमीन पर अंतिम संस्कार किया गया।

उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव में चारों ओर भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद का जय-घोष होता रहा। लांस नायक दिनेश शर्मा की शहादत की जानकारी पाकर बुधवार शाम से ही पलवल में गम का माहौल था। गांव मोहम्मदपुर और आसपास के गांव के लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार सुबह ही उनके घर पहुंच गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version