Dr Abhishek Child Care

Republic Day परेड में पहली बार भारतीय सिनेमा की झलक, संजय लीला भंसाली पेश करेंगे खास झांकी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
glimpse of Indian cinema will be seen in the Republic Day
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर भारतीय सिनेमा इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार किसी फिल्म निर्देशक को Republic Day परेड में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर एक विशेष झांकी के माध्यम से भारतीय सिनेमा की यात्रा और विरासत को प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की एस्कॉर्ट कार का मुंबई में एक्सीडेंट, ऑटो चालक के भाई ने मांगा मुआवजा

इस पहल को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से आकार दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका होगा जब सिनेमा जगत की कोई बड़ी हस्ती राष्ट्रीय परेड में इस तरह शामिल होगी। भंसाली को भारतीय सिनेमा का मजबूत प्रतीक माना जाता है।

संजय लीला भंसाली एक निर्देशक के साथ-साथ निर्माता, लेखक और संगीतकार भी हैं। उन्हें सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। ‘खामोशी’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ से लेकर ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ तक उनका सफर शानदार रहा है।

हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का निर्देशन किया। उनकी आने वाली फिल्मों ‘दो दीवाने शहर में’ और ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों में खास उत्साह है। यह पल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version