इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने मांगे एग्जीक्यूटिव के 470 पदों पर आवेदन

By Sanjana Das

Published :

Follow
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने मांगे एग्जीक्यूटिव के 470 पदों पर आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एग्जिक्यूटिव के 470 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इन पदों के तहत विभिन्न डिपार्टमेंट में ग्रेड-ए, ग्रेड-ए० और ग्रेड-इ० इंजीनियर एवं ऑफिसर की नियुक्ति की जायेगी.

यह भी पढे :इन 5 लोगों को अनार खाने में बरतनी चाहिए सावधानी, जानें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसान

योग्यता : इंजीनियर एवं ऑफिसर पदों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ चार वर्षीय बीइ, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन के साथ दो वर्षीय फुल-टाइम एमबीए / पीजीडीबीएम की योग्यता प्राप्त करनेवाले मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन के पात्र हैं. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

आयु सीमा : ग्रेजुएट इंजीनियर (ग्रेड-ए) एवं डिप्लोमा इंजीनियर (ग्रेड-इ०) के लिए अधिकतम 26 वर्ष, मार्केटिंग ऑफिसर (ग्रेड-ए) के लिए 28 वर्ष, लॉ ऑफिसर (ग्रेड-ए) और असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर (ग्रेड-ए०) के लिए 30 वर्ष निर्धारित है.

चयन प्रक्रिया : उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जायेगा.

अंतिम तिथि : 3 सितंबर

योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में अदा करने होंगे.

विवरण देखें : https://iocl.com/latest-job-opening

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version