सोशल संवाद / डेस्क : ट्रेन नंबर 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस के एक कोच पर शनिवार की रात खड़गपुर स्टेशन से पहले बालीचक और जकपुर के बीच पथराव कर दिया गया। घटना रात 9 बजे के आसपास हुई। स्टील एक्सप्रेस हावड़ा से टाटा नगर जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब दो किलोग्राम का वजनी पत्थर अचानक खिड़की से टकराया। खिड़की को तोड़ते हुए अंदर यात्री की प्लेट पर गिरा। यात्री उस समय खाना खा रहे थे। घटना से घबराए अपनी सीट से भागने लगे।इस घटना में कोच संख्या डी-2 की खिड़की के शीशे टूट गए। वहीं, खिड़की के पास बैठे दो यात्रियों को हल्की चोट लगने की सूचना है। खिड़की के टूटते ही आस-पास बैठे लोगो के बीच अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़े : तिरुपति मंदिर के कल्याण मंडपम में नमाज पढ़ने का वीडियो:दावा- शख्स 10 मिनट तक परिसर में मौजूद रहा
मामले की जानकारी ट्रेन में स्कॉट कर रहे आरपीएफ के जवानों को दी गई। ट्रेन के खड़गपुर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने मामले की जांच की। आपको बता दे पिछले कुछ महीने से दक्षिण पुर्व रेलवे जोन के चक्रधरपुर समेत खड़गपुर रेल मंडल में लगातार ट्रेनों पर पथराव की घटना घट रही है। राजधानी एक्स्प्रेस पर भी कुछ दिन पहले सालगाझरी के पास पथराव किया गया था। 20 जनवरी, 2025 को भी इसी ट्रेन पर पथराव की घटना हुई थी, जिसमें कोच C2 और D4 की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा था। दोनों ही मामलों में हमलों से यात्रियों में दहशत फैल गई। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की घटनाओं को रोकने के लिए मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी है।
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में कुछ शरारती तत्वों को हिरासत में भी लिया गया था। बावजूद इसके ट्रेन पर पथराव की घटना जारी है। पथराव की घटना के बावजूद स्टील एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय पर टाटानगर स्टेशन पहुंची। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या सिर्फ रेलवे ज़िम्मेदार है या स्थानीय प्रशासन और समाज की भी भूमिका है?