Dr Abhishek Child Care

IndiGo Flights Update: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन की उड़ानें पटरी पर लौटीं, 137 गंतव्यों पर सेवा बहाल

By Riya Kumari

Published :

Follow
IndiGo
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) बीते कुछ दिनों में उड़ानों की भारी रद्दीकरण और देरी की समस्याओं के बाद अब अपनी सेवाओं को तेजी से सामान्य कर रही है। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दावा किया है कि इंडिगो लगभग पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है और अब हालात काफी हद तक नियंत्रण में हैं।

यह भी पढे : Indigo संकट के बाद सरकार ने एयर किराए पर लगाई सीमा, अब टिकट होंगे काबू में

137 गंतव्यों पर सेवाएं बहाल 1,650 फ्लाइट्स ऑपरेट हुईं

इंडिगो के अनुसार, उसके कुल 138 गंतव्यों में से 137 पर उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं।
रविवार को कंपनी ने 1,650 से अधिक उड़ानें संचालित कीं, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी सुधार है।

सबसे बड़ी राहत यह रही कि फ्लाइट्स का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) 75% तक पहुंच गया, जबकि शनिवार को यह सिर्फ 30% था। यात्रियों के लिए यह एक बड़ा सकारात्मक संकेत है कि इंडिगो की सेवाएं अब सामान्य हो रही हैं।

उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी

इंडिगो के सीईओ ने बताया कि सिस्टम में सुधार और बेहतर प्रबंधन के कारण उड़ानों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है।
कंपनी का प्रयास है कि जिन उड़ानों को रद्द करना हो, उनकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी जाए, ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर परेशानी न उठानी पड़े।

पिछले दिनों उड़ानों की भारी देरी और रद्दीकरण के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा था।
शनिवार को इंडिगो ने लगभग 1,500 फ्लाइट्स, जबकि शुक्रवार को 700 उड़ानें संचालित की थीं।

इंडिगो के शेयरों में सुधार की उम्मीद

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इंडिगो की सेवाएं पटरी पर लौटने से कंपनी के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल सकती है।
शुक्रवार को बीएसई में इंडिगो का शेयर 1.22% गिरकर 5,537.30 रुपये पर बंद हुआ था।
पिछले सप्ताह स्टॉक में लगभग 9% तक गिरावट आई थी, जबकि महीने के अंतिम कारोबारी दिन यह ₹5,902.70 पर था।

610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी 3,000 यात्रियों का सामान लौटाया

इंडिगो ने बताया कि रद्द उड़ानों के टिकटों का 610 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड यात्रियों को दे दिया गया है।
इसके अलावा, 3,000 से ज्यादा यात्रियों का खोया हुआ सामान भी वापस सौंप दिया गया है।

सरकार ने भी कहा है कि देश का एयरलाइन नेटवर्क तेजी से सामान्य हो रहा है और स्थिति पूरी तरह बहाल होने तक निगरानी बढ़ाई जाएगी।

री-बुकिंग पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

नागर विमानन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रद्द उड़ानों के बाद दोबारा यात्रा बुक करने पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की सहायता के लिए स्पेशल सपोर्ट सेंटर भी बनाए गए हैं, जहां रिफंड, री-बुकिंग और शिकायतों का निपटारा तेज़ी से किया जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator