Image Slider
Dr Abhishek Child Care
Puja Swite Advertisement

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में 13 अगस्त को इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम

By Riya Kumari

Published :

Follow
सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में 13 अगस्त को इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के नए सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए 13 अगस्त 2026 को इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 10:30 बजे से सोना देवी विश्वविद्यालय के किताडीह स्थित कैंपस में किया जाएगा।

यह भी पढे : चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान में तांत्रिक क्रिया! जमानत के लिए कराया गया अनोखा उपाय, एक युवक गिरफ्तार

किताडीह कैंपस में पहली बार इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन हो रहा है। यह सोना देवी विश्वविद्यालय का चौथा इंडक्शन प्रोग्राम होगा।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार (IAS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (ICC), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं यूनिट प्रमुख उमेश सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। टाटा पिगमेंट्स के एमडी सरोज बनर्जी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू सहित क्षेत्र के पूर्व विधायक, जिला पार्षद, पूर्व पार्षद, मुखिया, पूर्व मुखिया, ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है।

इसके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कोल्हान क्षेत्र के कई विधायक और मंत्रियों के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित करीब 2,000 से 2,500 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के अपराह्न सत्र में कोलकाता के म्यूजिकल बैंड ‘ग्रोवर्ज’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम में करीब 80 प्रतिशत महिला अतिथियों एवं प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

सोना देवी विश्वविद्यालय की ओर से मीडिया संस्थानों से कार्यक्रम की कवरेज के लिए अपने प्रतिनिधि, संवाददाता एवं छायाकार को भेजने का अनुरोध किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version