महंगाई का झटका: सुधा डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमतें, 24 अप्रैल से लागू होगा नया दर

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : देशभर में लोग महंगाई का दंश झेल रहे हैं. आए दिन घरेलू सामानों की कीमतें बढ़ती ही जा रही है. इस बीच महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और झटका लगने वाला है. खान- पान की चीजों के दामों हो रही लगातार वृद्धि के बीच बिहार के लोकप्रिय डेयरी ब्रांड सुधा ने दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया है. सुधा डेयरी का दूध 24 अप्रैल से दो से चार रुपये तक प्रति लीटर महंगा हो जायेगा. इस बात की जानकारी कॉम्फेड ने शुक्रवार को दी हैं.

विज्ञप्ति के अनुसार अब ग्राहकों को सुधा फुल क्रीम दूध की कीमत अब 59 के बदले 62 रुपये देना होगा. तो वहीं टोन्ड दूध की कीमत 46 रुपये से बढ़कर 49 रुपये प्रति लीटर हो गयी है. गाय का दूध 48 रुपये प्रति लीटर के बदले अब 52 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा. शक्ति दूध का दाम 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 54 रुपये हो गया है. इसके अलावा टी स्पेशल 45 से बढ़कर 48 रुपये हो गया है. डीटीएम की कीमत 42 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 45 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

क्या है कीमतें बढ़ाने की वजह

बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड कॉम्फेड के मुताबिक सुधा डेयरी का दूध 24 अप्रैल से दो से तीन रुपये प्रति लीटर के हिसाब से महंगा हो जाएगा. कॉम्फेड का कहना है कि दूध उत्पादन करने वाले लोगों का पैसा बढ़ाया जा रहा है. यही वजह है कि दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है.

इधर आपको बता दें कि सुधा डेयरी ने इससे पहले अक्टूबर 2022 में भी दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी की थी. वहीं इससे पहले 7 फरवरी 2022 को भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---