Advertisement 2

JNAC के डॉ. सागर हंसदा की पहल और साथ से जन सेवा संघ ट्रस्ट ने SIDGORA के घायल सांड को रेस्क्यू कर पहुंचाया गौशाला

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : SIDGORA के बड़ा कॉम्प्लेक्स स्थित कचरा यार्ड में एक विशिष्ट घायल/आक्रामक सांड पिछले कई दिनों से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। इस सांड के आक्रामक व्यवहार से कुछ लोग घायल हुए थे।

ये भी पढे : पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान तेज, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ कार्यक्रम से जागरूक हुए ग्रामीण

आज JNAC के डॉ. सागर हंसदा ने जन सेवा संघ ट्रस्ट को सूचना दी और रेस्क्यू में सहयोग मांगा। 2018 से JNAC की मदद कर रही इस NGO की टीम – सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा और विशाल कुमार – तुरंत डॉ. सागर हंसदा की टीम के साथ मौके पर पहुंची।

टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद Nandi जी को सुरक्षित रस्सी से बांधकर रेस्क्यू किया और बाद में उसे कल्याडी गौशाला में शिफ्ट कर दिया गया। अब वहां उसकी देखभाल और इलाज किया जाएगा।

2018 से JNAC के साथ मिलकर सेवा कर रही जन सेवा संघ ट्रस्ट ने इस रेस्क्यू के बाद कहा कि उनका मकसद हमेशा इंसान और पशु दोनों की सुरक्षा है। एक पशु के व्यवहार से पूरे नस्ल को नहीं आंका जा सकता। इलाके के लोगों ने JNAC और जन सेवा संघ ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version