---Advertisement---

मानगो बाजार का निरीक्षण: मेयर सख्त, नाली, सड़क और बिजली समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

By Aditi Pandey

Updated On:

Follow
Inspection of Mango Bazaar मानगो

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण लगातार मिल रही जन शिकायतों के आधार पर किया गया, जिसमें बाजार क्षेत्र की कई बुनियादी समस्याएं सामने आईं। मेयर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की परेशानी को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 महंगी: हेली किराया और पूजा शुल्क बढ़े, जानें नया पूरा खर्च

निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी समस्या नालियों के जाम होने की सामने आई, जिससे कई जगहों पर जल जमाव और गंदगी फैली हुई थी। इस पर मेयर ने नाराजगी जताते हुए सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाजार में कई जगह जर्जर और लटकते बिजली के तार भी पाए गए, जिन्हें लेकर दुर्घटना की आशंका जताई गई। मेयर ने बिजली विभाग को इन्हें तुरंत ठीक कराने और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

मानगो बाजार को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों की हालत भी खराब पाई गई। इस पर संबंधित विभाग को जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्य मार्ग पर नालियों के निर्माण की जरूरत को भी चिन्हित करते हुए अधिकारियों को जुस्को और बाजार समिति के साथ समन्वय बनाकर स्थायी समाधान निकालने को कहा गया।

मेयर सुधा गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---