---Advertisement---

वार्ड 70 शास्त्री नगर का निरीक्षण: सत्या शर्मा ने स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं सुधारने के दिए निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
वार्ड 70 शास्त्री नगर का निरीक्षण

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने आज वार्ड संख्या–70 (शास्त्री नगर) क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र के स्थानीय पार्षद मनोज कुमार जिंदल, सिटी-सदर पहाड़गंज जोन के उपायुक्त तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं तथा चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा करना और आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

यह भी पढे : स्पीकर बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया:गोगोई बोले- राहुल को बोलने नहीं दिया

निरीक्षण के दौरान स्थायी समिति अध्यक्ष ने सबसे पहले शास्त्री नगर स्थित ढलाव घर का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता अधीक्षक को निर्देश दिए कि ढलाव घर के आसपास और भीतर पूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा वहां से किसी प्रकार की दुर्गंध न आए, क्योंकि यह स्थान मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित है। साथ ही उन्होंने ढलाव घर की समय-समय पर पेंटिंग कराने के भी निर्देश दिए, ताकि उसका स्वरूप साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाई दे।

इसके बाद उन्होंने सहायक आयुक्त, सिटी-सदर पहाड़गंज जोन को बाजार क्षेत्र में सड़कों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में बड़ी संख्या में तहबाज़ारी दुकानदार विभिन्न रंगों के तिरपाल का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बाजार का स्वरूप अव्यवस्थित प्रतीत होता है। उन्होंने सड़क किनारे के सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए सुझाव दिया कि तहबाज़ारी दुकानदारों के लिए एकरूपता के साथ उचित शेड उपलब्ध कराए जाएं, जिससे फुटपाथ साफ, व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई दें। स्थायी समिति अध्यक्ष ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में पुराने, सूखे तथा सड़कों के ऊपर झुके हुए पेड़ों की नियमित छंटाई की जाए, ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और क्षेत्र सुरक्षित बना रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिप्टी हेल्थ ऑफिसर को भी निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रही नॉन-वेज की दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा खुले में मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों को तुरंत बंद कराया जाए। सत्या शर्मा ने एमसीडी के अधीन संचालित सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया और वहां स्वच्छता एवं हाइजीन की व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को इन सुविधाओं का उपयोग करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शास्त्री बूथ पार्क का भी दौरा किया, जहां पार्क के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के निवासी पार्क का उपयोग सुबह-शाम की सैर, व्यायाम और अन्य गतिविधियों के लिए कर सकें। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव स्थायी समिति अध्यक्ष के समक्ष रखे। सत्या शर्मा ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version