Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Instagram मई से खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, अब प्राइवेट मैसेज पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
Instagram मई से खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, अब प्राइवेट मैसेज पूरी तरह सुरक्षित नहीं रहेंगे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram अपने मैसेजिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर को बंद करने जा रही है, जिससे यूज़र्स के प्राइवेट मैसेज पहले जितने सुरक्षित नहीं रहेंगे। यह बदलाव 8 मई 2026 से लागू होगा।

यह भी पढे : WhatsApp और Facebook पर आया स्मार्ट अलर्ट सिस्टम, अब तुरंत मिलेगा फ्रॉड का चेतावनी संदेश

क्या है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक सुरक्षा तकनीक है जिसमें मैसेज केवल भेजने वाले और प्राप्त करने वाले व्यक्ति ही पढ़ सकते हैं। प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी भी इन संदेशों को नहीं देख सकती।

Instagram मई 2026 के बाद क्या बदलेगा

8 मई 2026 के बाद Instagram के डायरेक्ट मैसेज में यह सुरक्षा फीचर उपलब्ध नहीं रहेगा। इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म तकनीकी रूप से संदेशों की सामग्री तक पहुंच सकता है, ताकि मॉडरेशन, सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाएं की जा सकें।

यूज़र्स को क्या करना चाहिए

कंपनी ने उन यूज़र्स को अलर्ट भेजने की बात कही है जिनके पास एन्क्रिप्टेड चैट हैं। ऐसे यूज़र्स को सलाह दी गई है कि वे महत्वपूर्ण मैसेज, फोटो या मीडिया फाइलें समय रहते डाउनलोड कर लें, क्योंकि फीचर बंद होने के बाद ये उपलब्ध नहीं रह सकते।

फीचर हटाने की वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फीचर का इस्तेमाल बहुत कम यूज़र्स कर रहे थे। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों और सरकारों की ओर से भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी और बाल सुरक्षा को लेकर दबाव बढ़ रहा है, जिससे कंपनी ने यह फैसला लिया।

प्राइवेसी पर उठे सवाल

Instagram के इस फैसले के बाद यूज़र प्राइवेसी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि एन्क्रिप्शन हटने से प्लेटफॉर्म के पास चैट डेटा तक ज्यादा पहुंच हो सकती है, जिससे प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator