---Advertisement---

Instagram Instants Feature: Snapchat जैसे नए फीचर को कैसे करें बंद? जानें आसान तरीका

By Riya Kumari

Published :

Follow
Instagram Instants Feature: Snapchat जैसे नए फीचर को कैसे करें बंद? जानें आसान तरीका

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने हाल ही में नया फीचर “Instants” लॉन्च किया है। यह फीचर यूजर्स को रियल टाइम में disappearing photos शेयर करने की सुविधा देता है, जिसे कई लोग Snapchat और BeReal जैसे ऐप्स का कॉम्बिनेशन बता रहे हैं। हालांकि, फीचर लॉन्च होते ही कई यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जताई है और इसे बंद करने का तरीका खोज रहे हैं।

यह भी पढे : WhatsApp का नया Incognito Chat फीचर क्या है? जानिए कैसे करेगा आपकी AI चैट्स को पूरी तरह प्राइवेट

क्या है Instagram का नया Instants फीचर?

Instants फीचर की मदद से यूजर्स बिना एडिट की गई फोटो सीधे अपने दोस्तों या Close Friends के साथ शेयर कर सकते हैं। यह फोटो देखने के बाद गायब हो जाती है और 24 घंटे बाद एक्सपायर भी हो जाती है।

इस फीचर को Instagram DM सेक्शन में छोटे फोटो स्टैक आइकन के रूप में जोड़ा गया है। यूजर्स फोटो क्लिक करते ही उसे तुरंत भेज सकते हैं। कई लोग इसी वजह से गलती से फोटो शेयर होने की शिकायत कर रहे हैं।

Instagram Instants फीचर को कैसे बंद करें?

अगर आप इस नए फीचर से परेशान हैं और इसे हटाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. Instagram ऐप खोलें
  2. अपनी प्रोफाइल पर जाएं
  3. ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें
  4. “Settings and Activity” में जाएं
  5. “Content Preferences” विकल्प चुनें
  6. वहां “Hide Instants in Inbox” को ऑन कर दें

इसके बाद आपके DM Inbox से Instants फीचर हट जाएगा और आपको दूसरों के भेजे हुए Instants भी नहीं दिखेंगे।

गलती से फोटो भेज दी तो क्या करें?

Instagram ने यूजर्स के लिए “Undo” ऑप्शन भी दिया है। अगर आपने गलती से कोई Instant भेज दिया है, तो तुरंत Undo बटन दबाकर उसे वापस लिया जा सकता है।

यूजर्स क्यों कर रहे विरोध?

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नए फीचर को “annoying” बताया है। लोगों का कहना है कि यह फीचर DM सेक्शन को cluttered बना रहा है और बिना पूरी जानकारी के फोटो तुरंत भेजे जा रहे हैं।

हालांकि, Meta का कहना है कि Instants फीचर को ज्यादा “real” और “authentic” sharing experience देने के लिए डिजाइन किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---