---Advertisement---

Instagram Reels अब टीवी पर: Amazon और Meta की नई पार्टनरशिप

By Riya Kumari

Published :

Follow
Instagram

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Amazon और Meta ने मंगलवार को एक बड़ी साझेदारी का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप के तहत Instagram for TV ऐप लॉन्च किया गया है, जिससे अब यूजर्स टीवी स्क्रीन पर Instagram Reels देख और शेयर कर सकेंगे। यह नया ऐप फिलहाल चुनिंदा Amazon Fire TV डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है और इसे Amazon Appstore से डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढे : Instagram ने लॉन्च किया नया फीचर: अब पब्लिक Stories बिना टैग हुए भी कर सकेंगे शेयर

TV पर मिलेगा मोबाइल जैसा Instagram Experience

Instagram का यह नया TV ऐप यूजर्स को लगभग मोबाइल जैसा एक्सपीरियंस देता है। इसमें Reels को पोर्ट्रेट फॉर्मेट में दिखाया जाता है, जहां स्क्रीन के दोनों ओर ब्लैक साइड बार नजर आते हैं। यूजर्स म्यूजिक, स्पोर्ट्स, ट्रैवल और ट्रेंडिंग जैसे interest-based कंटेंट चैनल्स में स्क्रॉल कर सकते हैं।

क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?

  • मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट
  • Reels को लाइक और शेयर करने की सुविधा
  • कमेंट पढ़ने और फीडबैक देने का ऑप्शन
  • क्रिएटर्स और यूजर्स को सर्च करने की सुविधा
  • प्रोफाइल एक्सप्लोर करने का विकल्प

YouTube को टक्कर देने की तैयारी?

Instagram Reels को TV पर लाने के पीछे एक बड़ी वजह YouTube की बढ़ती लोकप्रियता मानी जा रही है। YouTube पहले से ही TV स्क्रीन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। YouTube Shorts की वजह से शॉर्ट वीडियो की दुनिया में भी इसकी पकड़ मजबूत है। इसी को ध्यान में रखते हुए Meta अब Reels को बड़ी स्क्रीन तक ले जाना चाहता है।

क्या भारत में भी मिलेगा Instagram TV ऐप?

फिलहाल यह ऐप सिर्फ अमेरिका में Amazon Fire TV डिवाइसेज पर लॉन्च हुआ है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह ऐप भारत में भी आएगा। भारत Instagram और Amazon दोनों के लिए एक बड़ा मार्केट है, जहां करोड़ों यूजर्स मौजूद हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version