सोशल संवाद/डेस्क : सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव करते हुए Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की पहुंच और क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। Meta के स्वामित्व वाले इस लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप ने साफ कर दिया है कि अब Reels और सामान्य पोस्ट में अधिकतम 5 हैशटैग ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे। यानी अब ज्यादा हैशटैग लगाने से न तो पोस्ट वायरल होगी और न ही एक्स्ट्रा रीच मिलेगी, बल्कि उल्टा नुकसान हो सकता है।
ये भी पढे : Sanchar Saathi App: नए स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल होगी सरकार की साइबर सिक्योरिटी ऐप
Instagram का यह कदम खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल मार्केटर्स और ब्रांड्स के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अब तक यूजर्स एक पोस्ट में 30 तक हैशटैग जोड़ सकते थे, लेकिन कंपनी का मानना है कि जरूरत से ज्यादा और बेवजह लगाए गए हैशटैग कंटेंट की क्वालिटी और परफॉर्मेंस दोनों को प्रभावित करते हैं।
क्यों लगाया गया हैशटैग पर बैन?
Instagram के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर लंबे समय से यह देखा जा रहा था कि लोग बिना सोचे-समझे ट्रेंडिंग या जनरल हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। #reels, #viral, #explore जैसे हैशटैग हर पोस्ट में जोड़ दिए जाते हैं, चाहे कंटेंट उनसे जुड़ा हो या नहीं। इससे एल्गोरिदम को यह समझने में दिक्कत होती है कि पोस्ट किस ऑडियंस के लिए है।कंपनी का कहना है कि कम लेकिन सटीक और कंटेंट से जुड़े हैशटैग इस्तेमाल करने से पोस्ट सही लोगों तक पहुंचती है, जिससे एंगेजमेंट बेहतर होता है और यूजर एक्सपीरियंस भी सुधरता है। इसी वजह से Instagram ने हैशटैग के गलत इस्तेमाल पर लगाम लगाने का फैसला लिया है।

नियम तोड़ने पर क्या होगा नुकसान?
Instagram ने संकेत दिए हैं कि अगर कोई यूजर या क्रिएटर इस नए नियम को नजरअंदाज करता है और तय सीमा से ज्यादा हैशटैग इस्तेमाल करता है, तो उसकी पोस्ट की रीच कम हो सकती है। ऐसे कंटेंट को एल्गोरिदम द्वारा रिकमेंड नहीं किया जाएगा, जिससे पोस्ट Explore पेज या नई ऑडियंस तक नहीं पहुंचेगी। यानी ज्यादा हैशटैग लगाने से फायदा नहीं, बल्कि नुकसान तय है।
Creators के लिए नई सलाह
Instagram के Creators अकाउंट के जरिए यह भी बताया गया है कि अब क्रिएटर्स को सोच-समझकर हैशटैग चुनने होंगे। कंपनी ने सलाह दी है कि वही हैशटैग इस्तेमाल करें जो सीधे आपके कंटेंट की कैटेगरी और टॉपिक से जुड़े हों।उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ब्यूटी से जुड़ा वीडियो है तो ब्यूटी, मेकअप या स्किनकेयर से संबंधित हैशटैग ही लगाएं। इसी तरह ट्रैवल, टेक, फूड या एजुकेशन कंटेंट के लिए उसी कैटेगरी के सटीक हैशटैग चुनना बेहतर होगा।

जनरल हैशटैग से क्यों बनानी होगी दूरी?
Instagram ने साफ किया है कि बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने वाले आम हैशटैग अब किसी काम के नहीं हैं। #explore या #reels जैसे टैग पोस्ट को Explore पेज तक पहुंचाने में मदद नहीं करते। बल्कि कई मामलों में ऐसे हैशटैग कंटेंट को गलत ऑडियंस तक पहुंचा देते हैं, जिससे वॉच टाइम और एंगेजमेंट घटता है।
पहले भी हो चुका है टेस्ट
यह पहला मौका नहीं है जब Instagram ने हैशटैग को लेकर सख्ती दिखाई हो। इससे पहले कंपनी कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए 3 हैशटैग की लिमिट का टेस्ट भी कर चुकी है। उस दौरान पोस्ट करते समय नोटिफिकेशन दिखाया गया था कि केवल सीमित संख्या में ही हैशटैग जोड़े जा सकते हैं।
अब ग्रोथ का नया फॉर्मूला
Instagram के इस नए नियम से यह साफ हो गया है कि अब प्लेटफॉर्म पर ग्रोथ पाने के लिए संख्या नहीं, बल्कि रणनीति मायने रखेगी। ज्यादा हैशटैग लगाने की बजाय कम, सटीक और कंटेंट से जुड़े हैशटैग चुनना ही सही रास्ता होगा।
कुल मिलाकर, Instagram का यह अपडेट क्रिएटर्स को क्वालिटी कंटेंट बनाने और सही ऑडियंस तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है। अब जो कंटेंट दमदार होगा, वही चलेगा हैशटैग की भीड़ के सहारे वायरल होने का दौर धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है।










