Advertisement 2

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय तीरंदाज द्रोणाचार्य अवार्डी कोच पूर्णिमा महतो थीं।इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्राध्यापक बीना महतो के मार्गदर्शन में बीएड के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सम्मानित अतिथि ने अपने प्रेरक भाषण से छात्राओं को प्रोत्साहित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बच्चो को हमेशा अपने माता-पिता का कहा मानना चाहिए क्योंकि वे बच्चो के करियर के निर्माण में विशेष रूप से छात्राओं को आगे बढाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एस एन सिंह ने कहा कि आज महिलाएं समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। एक दिन पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा ‘भारत में महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक न्याय’ विषय पर विद्यार्थियो के बीच एक सामूहिक चर्चा का आयोजन किया गया था जिसमें बी.एड एवं डी.एल.एड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर  भाग लिया। इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, कुलपति डॉ. एस.एन. सिंह, संस्था की ट्रस्टी अनिता महतो और मोमिता महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. भाव्या भूषण, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रभारी प्राचार्या रचना रश्मि, सभी संकाय के सहायक प्राध्यापक और छात्र- छात्राऐ उपस्थित थे। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version