Advertisement 2

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : दिल्ली में 21 जून को भव्य आयोजन किया जाएगा।

By Riya Kumari

Published :

Follow
International Yoga Day 2025
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली  : दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने आज 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और “एक पेड़ माँ के नाम-2.0” कार्यक्रमों की तैयारियों की दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव दिल्ली सरकार के अलावा शिक्षा निदेशालय,  राजस्व विभाग,  ऊर्जा विभाग, पर्यावरण, वन, दिल्ली  नगर निगम,  और फायर विभाग के आला अधिकारियों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़े : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने “वन नेशन वन इलेक्शन” पर आयोजित सेमिनार को संबोधित किया

शिक्षा मंत्री ने बताया की  दिल्ली सरकार पहली बार भारत सरकार के साथ मिलकर आधिकारिक तौर पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर रही है। यह 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है इसलिये यह योग दिवस दिल्ली के विभिन्न 11 प्रमुख स्टेडियम/ खेल परिसरों में जिनमें त्यागराज स्टेडियम, ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स, झिलमिल कॉलोनी, बवाना, पहलादपुर, भारत नगर, यमुना बैंक, नजफगढ़ स्टेडियम,  द्वारका सेक्टर-6, अशोक नगर हॉकी स्टेडियम आदि शामिल हैं में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर योग परिसर पर किसी एक मंत्री महोदय  को जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

सूद ने यह भी कहा की इस  योग दिवस का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और समुदाय के बीच योग के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में लगभग 20, 000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें दिल्ली सरकार के विद्यालयों के छात्र, शिक्षक, योग प्रशिक्षक, एनएसएस/एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आदि शामिल होंगे। मुख्य आयोजन स्थल के रूप में छत्रसाल स्टेडियम का चयन किया गया है जहां लगभग 10,000 प्रतिभागी योगाभ्यास में भाग लेंगे। इसमें भारतीय योग संस्थान के 5,000 स्वयंसेवक होंगे। इसके अतिरिक्त  अन्य 10 स्थानों में प्रत्येक  परिसर में  1,000 प्रतिभागी शामिल होंगे।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा की योग आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट, पानी,  जलपान तथा योग मैट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, सभी योग परिसरों में  मेडिकल सुविधा, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, मोबाइल शौचालय, सफाई, फॉगिंग, तथा बिजली और पानी आदि की आपूर्ति भी  सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। सभी प्रमुख स्थलों पर CCTV निगरानी, ट्रैफिक साइनेज, रंग-कोडेड पार्किंग पास (रेड, ग्रीन, येलो) एवं आपातकालीन सेवाओं हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में योग दिवस आयोजन और उन स्थानों पर सभी लोगों को लाना, उनकी सुरक्षा,जलपान, चिकित्सा सुविधा, उनको टी शर्ट, योग मैट दिलवाने आदि की  सारी जिम्मेदारी संबंधित जिलाधिकारी की होगी।  मंत्री महोदय ने बैठक में उपस्थित सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्कूल, कॉलेज समाज के सभी वर्ग के लोगों, योग प्रशिक्षक, सभी सरकारी कार्यलयों के प्रमुखों  को योग दिवस के लिए पत्र लिखकर आमंत्रित करें और उनको योग के लिए प्रोत्साहित भी करें। सूद ने यह भी कहा की इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण edudel.nic.in वेबसाइट पर किया जाएगा।

उन्होंने सभी  प्रतिभागियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस महाआयोजन में सक्रिय योगदान देकर योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। “एक पेड़ माँ के नाम-2.0″ अभियान के बारे में मंत्री महोदय ने बताया की यह अभियान  पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान को एक साथ सांझा करने  का प्रयास है। “एक पेड़ माँ के नाम-2.0″ अभियान ने अपने पहले चरण में सफलता की नई ऊँचाइयों को छूआ है। इस अभियान की शुरुआत 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुद्ध जयंती पार्क, दिल्ली में पीपल का पौधा लगाकर की गई थी।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर  पर प्रधानमंत्री ने दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में बरगद का पौधा लगाया। इसी दिन  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी पीएम स्कूल (गोल मार्केट) में वृक्षारोपण किया।  उन्होंने कहा की इस अभियान के तहत 9 जून सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शालीमार बाग स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में पौधारोपण करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0 के अंतर्गत भारत सरकार का 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।  इसके साथ ही दिल्ली सरकार भी  वर्ष 2025- 26 में 3 लाख 70 हज़ार पौधे जिनमे 1 लाख पौध, 2 लाख झाड़ियां, तथा 70 हज़ार बांस के पौध स्कूलों में,  मैन रोड के आस पास तथा बड़े-बड़े पार्कों आदि  में लगाएगी।

इनके अतिरिक्त स्कूल परिसरों में वृक्षारोपण हेतु जागरूकता अभियान, प्लास्टिक रहित पौधों (मिट्टी के गमले/बोरी) का उपयोग करना, रासायनिक उर्वरकों से बचना एवं पूर्व में लगाए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करना भी इस अभियान का हिस्सा है।  शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षक, छात्र एवं प्रधानाचार्य, आमजन तथा सरकारी लोगों से अपील की वह अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाएँ और उसकी सेल्फी  भी अपलोड करें उन्होंने उपस्थित सभी विभागों   से इस अभियान की अपार सफलता के लिए  विशेष योगदान देने  के लिए भी कहा।

जन सहभागिता के इस अभियान में  दिल्ली  की मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, तथा सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल इसमें भाग लेंगे। सूद ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान को जनभागिता अभियान बनाना है।  यह अभियान जून जुलाई अगस्त 3 महीने तक चलाया जाएगा । यह भारत सरकार के साथ-साथ दिल्ली सरकार का भी फ्लैगशिप अभियान है जिसे जनभागिता का रूप देना है। उन्होंने कहा की हम सबका एक ही लक्ष्य है हरियाली दिल्ली, एक स्वच्छ, हरा-भरा और पर्यावरण-संवेदनशील राजधानी का निर्माण।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version