JPSC: मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों पर भर्ती के लिए 22 से 25 मई तक होगा इंटरव्यू

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की नयी तारीखें घोषित कर दी हैं। अब यह इंटरव्यू 22 से 25 मई तक आयोजित किया जायेगा। अभ्यर्थी अपनी जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

73 अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज कर दिये गये हैं, जिनका कारण अनुभव की अनिवार्यता पूरी न करना, न्यूनतम आयु सीमा से कम होना और अन्य तकनीकी या दस्तावेज संबंधी खामियां हैं। केवल वही अभ्यर्थी इंटरव्यू में बैठ सकते हैं, जिन्होंने सभी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें पूरी की हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---