सोशल संवाद/डेस्क: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के 2755 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह ट्रेनिंग 12 से 24 महीने के लिए की जाएगी। आवेदन 28 नवंबर से शुरू है जबकि अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 है।

यह भी पढ़ें: UCIL Vacancy 2025: माइनिंग मेट, विंडिंग इंजन ड्राइवर समेत कई पोस्ट; 31 दिसंबर तक करें आवेदन
Vacancy Details
| रिफाइनरी का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| गुजरात रिफाइनरी | 583 |
| पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स | 707 |
| मथुरा रिफाइनरी | 189 |
| बरौनी रिफाइनरी | 313 |
| हल्दिया रिफाइनरी | 216 |
| डिगबोई रिफाइनरी | 110 |
| पारादीप रिफाइनरी | 413 |
| बोंगाईगांव रिफाइनरी | 142 |
| गुवाहाटी रिफाइनरी | 82 |
शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं पास
- संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा
- ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
आयु सीमा
| श्रेणी | आयु सीमा |
|---|---|
| सामान्य (UR) / EWS | 18 से 24 वर्ष |
| OBC (NCL) | 18 से 27 वर्ष |
| SC / ST | अधिकतम 29 वर्ष |
| PwBD (UR/EWS) | अधिकतम 34 वर्ष |
स्टाइपेंड
- Apprenticeship नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
सेलेक्शन प्रोसेस
- मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल परीक्षा
ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स
- 10वीं/SSLC/मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र (DOB के लिए)
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- जाति वैधता प्रमाणपत्र (केवल महाराष्ट्र)
- PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- PAN कार्ड/आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- नीली स्याही में सिग्नेचर
IOCL में आवेदन कैसे करें?
- IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं
- Career सेक्शन पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके साइन-अप करें
- लॉग-इन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें








