Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

 IPL 2025 : गुजरात ने आरसीबी को रौंदा

By Nidhi Mishra

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को आरसीबी को 8 विकेट से रौंदा। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 170 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे जीटी ने 17.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर आसानी हासिल कर लिया।

ये भी पढ़े :आईपीएल 2025 में पंजाब ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत श्रेयस अय्यर ने एलएसजी की बैंड बजाई।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जोस बटलर और साई सुदर्शन ने धमाल मचाया। बटलर ने 39 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। उन्होंने सुदर्शन के संग दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की पार्टनरशिप की। सुदर्शन के बल्ले से 36 गेंदों में 49 रन निकले, जिसमें सात चौके और एक सिक्स शामिल हैं।

 वह 13वें ओवर में जोश हेजलुवड के जाल में फंसे। इसके बाद, बटलर ने शेरफेन रदरफोर्ड (18 गेंदों में नाबाद 30, एक चौका, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की अटूट साझेदारी की। रदरफोर्ड ने छक्का लगाकर जीटी को जीत की दहलीज पार कराई। कप्तान शुभमन गिल (14) सस्ते में आउट हुए थे। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में अपना शिकार बनाया।

आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन जोड़े। लियाम लिविंगस्टोन ने फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और पांच सिक्स शामिल हैं। जीटी के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 19 रन खर्च किए।

 साई किशोर ने दो जबकि अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा ने एक-एक शिकार किया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (6 गेंदों में 7) दूसरे ओवर में अरशद का शिकार बन गए। फिल साल्ट (14), देवदत्त पडिक्कल (4) और कप्तान रजत पाटीदार (12) का बल्ला भी नहीं चला।

 आरसीबी ने 42 रन जोड़कर चार विकेट गंवा दिए, जिसके बाद लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 52 रनों की पार्टनरशिप की। जितेश ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का मारा। क्रुणाल पांड्या (5) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। लिविंगस्टोन ने टिम डेविड (18 गेंदों में 32, तीन चौके, दो छक्के) के संग सातवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की और आरसीबी को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।डेविड ने 20वें ओवर में दो चौकों और एक छक्के समेत 16 रन बटोरे। वह आखिरी गेंद पर आउट हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator