---Advertisement---

IPL 2026 पर बांग्लादेश में बैन, मुस्तफिजुर विवाद से बढ़ा भारत-बांग्लादेश क्रिकेट तनाव

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
IPL 2026 India Banglades

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांग्लादेश सरकार ने पूरे देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्रसारण पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट और राजनीतिक माहौल को लेकर तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है।

यह भी पढ़े : IPL 2026: बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर बढ़ा विवाद, BCCI ने KKR से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के बाद अब बांग्लादेश के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल 2026 के मुकाबले नहीं देख पाएंगे। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही इस फैसले ने खेल प्रेमियों को निराश कर दिया है।

मुस्तफिजुर रहमान को KKR से बाहर करना बना विवाद की वजह

इस पूरे विवाद की जड़ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के एक अहम फैसले से जुड़ी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर KKR ने अपने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया।

बीसीसीआई ने यह कदम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए उठाया। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने स्पष्ट किया था कि हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने का निर्देश दिया गया।

IPL टेलीकास्ट पर अनिश्चितकालीन रोक

मुस्तफिजुर को टीम से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया। देश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर आईपीएल के प्रसारण को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करने का फैसला लिया।

इस फैसले के तहत अब बांग्लादेश में किसी भी टीवी चैनल या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भी बढ़ा विवाद

तनाव केवल आईपीएल तक सीमित नहीं है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भी हालात गंभीर होते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से औपचारिक रूप से मांग की है कि भारत में होने वाले उनके मुकाबलों को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

बीसीबी ने भारत में बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा और सलामती को लेकर चिंता जताई है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करने वाले हैं।

हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा: “भारत हमेशा सभी टीमों का स्वागत करता है। भारत आना या न आना पूरी तरह से बांग्लादेश का फैसला है। लेकिन बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ, वह गलत था। अब इस मामले में अंतिम फैसला आईसीसी को लेना चाहिए।”

क्रिकेट और राजनीति के टकराव से फैंस निराश

IPL 2026 पर बैन और टी20 वर्ल्ड कप को लेकर उठे सवालों ने साफ कर दिया है कि क्रिकेट एक बार फिर राजनीति और कूटनीति की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों को उठाना पड़ रहा है। अब सभी की निगाहें आईसीसी के अगले कदम और भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों पर टिकी हुई हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version