---Advertisement---

ईरान का इजरायल पर बड़ा पलटवार, डिमोना में मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, तनाव चरम पर

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Iran launches a major counterattack on Israel ईरान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: ईरान और इजरायल के बीच तनाव अब खुली सैन्य टकराव में बदलता दिख रहा है। ईरान ने अपने न्यूक्लियर ठिकानों पर हुए हमलों के जवाब में इजरायल के डिमोना शहर को निशाना बनाया है। शनिवार शाम डिमोना के रिहायशी इलाके में बैलिस्टिक मिसाइल गिरने से कम से कम 47 लोग घायल हो गए। इसके कुछ घंटों बाद अराद और डिमोना में दोबारा हमले हुए, जिससे घायलों की कुल संख्या 100 से अधिक हो गई।

यह भी पढ़ें: ईरानी तेल पर अस्थायी ढील, ट्रंप का बड़ा फैसला, कीमतें काबू में लाने की कोशिश तेज हुई

इजरायल की आपातकालीन सेवा Magen David Adom के अनुसार, घायलों में कई लोग गंभीर हैं। इनमें छर्रे लगने, भागने के दौरान गिरने और घबराहट से प्रभावित लोग शामिल हैं। एक 10 साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। डिमोना इजरायल के प्रमुख परमाणु केंद्र Shimon Peres Negev Nuclear Research Center के लिए जाना जाता है। यह केंद्र लंबे समय से इजरायल के कथित परमाणु कार्यक्रम को लेकर चर्चा में रहा है, हालांकि इजरायल इसे केवल रिसर्च सुविधा बताता है।

इस घटना पर International Atomic Energy Agency ने कहा है कि फिलहाल न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर को किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। हमले के दौरान इजरायल के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम, जैसे आयरन डोम और एरो, मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने ‘पिनपॉइंट’ तकनीक वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जो रडार से बचते हुए सीधे लक्ष्य तक पहुंचीं।

इजरायली सेना Israel Defense Forces ने स्वीकार किया है कि डिफेंस सिस्टम सक्रिय था, लेकिन इंटरसेप्शन में विफलता हुई। मामले की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने स्थिति को गंभीर बताते हुए घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इजरायल ने ईरान पर नागरिक इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसे युद्ध अपराध करार दिया है। हमलों के बाद कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यह हमला हाल ही में ईरान के नतांज न्यूक्लियर केंद्र पर हुए कथित हमलों की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। फिलहाल, पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---