---Advertisement---

IRCTC अकाउंट नहीं हो रहा लॉग इन? वेबसाइट पर जाकर फॉलो करें ये स्टेप्स, हो जाएगा काम

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है और ट्रेन से सफर करते है तो जाहीर सी बात है की आप ऑनलाइन टिकट बुकीन करते होंगे, ऑनलाइन टिकट बुकिंग का तरीका काफी सुविधाजनक हो गया है। आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट के जरिए आप मिनटों में अपना टिकट बुक कर सकते हैं। यदि आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, तो इसे आसीन से रीसेट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें ::आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती के लिए 28 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation), ट्रेन टिकट बुक करने के लिए सबसे सही ऑप्शन है। आप IRCTC के ऐप पर जाकर पर ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आपको रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइन नहीं लगानी होगा। घर बैठेकर आप आसानी से ही कुछ ही क्लिक में ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं। इसके लिए आपको IRCTC पर अकाउंट बनाना होगा।

ट्रेन टिकट बुक करना इस ऐप और वेबसाइट से बहुत आसान है। हालांकि, यह तब मुश्किल हो जाता है, जब आप IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं। आजकल कई सारे अकाउंट्स होने के कारण पासवर्ड भूल जाना लोगों के लिए आम बात है। अगर आपने भी काफी समय पहले IRCTC पर अकाउंट बनाया था और अब पासवर्ड भूल गए हैं तो परेशान न हों। आप इसे रीसेट कर सकते हैं। आज हमने यहां इसका पूरा प्रोसेस बताया है। आइये, जानते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि IRCTC पर आप लॉग इन नहीं कर पाते हैं। इसका कारण पासवर्ड भूल जाना होता है। अगर आप भी अपने IRCTC अकाउंट की डिटेल भूल गए हैं तो नीचे बताए गए तरीके से अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, लेफ्ट साइड में Login पर क्लिक करना होगा।, इसके बाद आपको Forgot account details पर क्लिक करना होगा।, इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। इस पेज पर आपको अपना IRCTC यूजर नेम या फिर वो ईमेल आईडी डालनी होगी, जिससे रजिस्टर किया है। अब कैप्चा कोड डालें और Next बटन पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर या फिर ईमेल पर OTP आएगा। ओटीपी डालने के बाद नया पासवर्ड डालें और एक कैप्चा कोड डालें। डिटेल डालने के बाद Update Password पर क्लिक कर दें। IRCTC वेबसाइट पर जाकर दोबारा लॉग इन कर पाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---