---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

ट्रेनों में स्वच्छता पर आईआरसीटीसी की सख्ती

By Riya Kumari

Published :

Follow
ट्रेनों में स्वच्छता पर आईआरसीटीसी की सख्ती

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : स्टेशन और ट्रेनों की खानपान व्यवस्था में गुणवत्ता व स्वच्छता के मुद्दे पर आईआरसीटीसी ने सख्ती बढ़ा दी है। चक्रधरपुर, रांची और आद्रा मंडल आईआरसीटीसी के प्रबंधक देवराज बनर्जी ने 17 जून को टाटानगर में औचक निरीक्षण कर बेस किचन एवं पेंट्रीकार में औचक निरीक्षण का आदेश दिया था, ताकि यात्रियों को ताजा, गुणवत्तापूर्ण, स्वादिष्ट एवं स्वच्छ खाना नाश्ता मिल सके।

यह भी पढे : चक्रधरपुर मंडल : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ट्रेन की ड्रोन से निगरानी

आईआरसीटीसी पदाधिकारी की चक्रधरपुर मंडल रेलवे के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी के साथ टाटानगर व स्टेशनों की खानपान व्यवस्था को लेकर बैठक हुई थी। अधिकारियों में आईआरसीटीसी सुपरवाइजर और रेलवे खानपान निरीक्षक की संयुक्त टीम बनाकर बेस किचन व पेंट्रीकार में जांच करने पर सहमति बनी है, ताकि भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण, पैकेजिंग व्यवस्था, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता दस्तावेजों के साथ अन्य मानकों की समीक्षा हो सके। टाटानगर निरीक्षण के दौरान

आईआरसीटीसी के पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खानपान सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान खानपान एजेंसियों को मानकों के पालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ बेस किचन व पेंट्रीकार में खराबी मिलने पर जुर्माना वसूलने के साथ लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी।

यात्री व संपत्ति सुरक्षा में आरपीएफ का अभियान

टाटानगर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट प्रणव मंडल ने रविवार शाम स्टेशन पर अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों से कहा कि अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करे। प्लेटफॉर्म या ट्रेनों में में अपने सामान को छोडकर इधर-उधर न जाएं। उनकी लापरवाही से उचक्के सामान लेकर भाग सकते हैं। यात्रियों को जागरूक करने के दौरान आरपीएफ के सहायक कमांडेंट प्रणव मंडल और पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने ट्रेनों, वेटिंग हॉल और टिकट केंद्र में भी जांच अभियान चलाया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version