सोशल संवाद / डेस्क : आजकल छोटे बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल फोन देना आम आदत बन चुकी है। रोते बच्चे को चुप कराना हो या जल्दी खाना खिलाना स्क्रीन सबसे आसान तरीका लगती है। लेकिन अब एक्सपर्ट्स इस आदत को लेकर गंभीर चेतावनी दे रहे हैं।
यह भी पढे : Loss of Appetite in Summer: गर्मियों में भूख क्यों कम हो जाती है? जानिए कारण और चेतावनी संकेत

क्या कहती है नई रिसर्च?
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, छोटे बच्चों पर स्क्रीन का असर बहुत ज्यादा होता है, खासकर 1 साल से कम उम्र में।
- ज्यादा स्क्रीन देखने वाले बच्चों में 3 साल की उम्र तक ऑटिज्म जैसे लक्षण बढ़ने का खतरा देखा गया है
- AIIMS के विशेषज्ञों के मुताबिक, कम उम्र में ज्यादा स्क्रीन एक्सपोजर और विकास संबंधी समस्याओं के बीच संबंध पाया गया है
हालांकि, डॉक्टर यह भी कहते हैं कि यह सीधा कारण नहीं बल्कि रिस्क फैक्टर है।
क्यों खतरनाक है बच्चों को फोन देकर खिलाना?
- बच्चा मानव इंटरैक्शन (माता-पिता से बातचीत) से दूर हो जाता है
- भाषा और बोलने की क्षमता प्रभावित हो सकती है
- ध्यान और व्यवहार में बदलाव आ सकता है
- दिमाग के विकास के महत्वपूर्ण समय में स्क्रीन बाधा बनती है
“वर्चुअल ऑटिज्म” क्या है?
कुछ विशेषज्ञ इसे “वर्चुअल ऑटिज्म” कहते हैं जहां बच्चे में ऑटिज्म जैसे लक्षण दिखते हैं, लेकिन यह अत्यधिक स्क्रीन टाइम के कारण होते हैं।
- कम आंखों का संपर्क
- बोलने में देरी
- सामाजिक व्यवहार में कमी
अच्छी बात यह है कि कई मामलों में यह स्थिति स्क्रीन कम करने से सुधर भी सकती है
बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम गाइडलाइन
- 18 महीने से कम उम्र: बिल्कुल स्क्रीन नहीं
- 3 साल तक: जितना हो सके स्क्रीन से दूर रखें
- बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं और बातचीत करें
बच्चों को मोबाइल देकर खाना खिलाना आसान जरूर है, लेकिन यह उनकी मानसिक और सामाजिक विकास पर असर डाल सकता है।










