ऑफबीट

मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना है बेहद जरुरी…जानिए इमोशनली कमजोर लोगों की 5 आदतें

सोशल संवाद/डेस्क : फिजिकली फिट होने के साथ ही मेंटली फिट होना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर व्यक्ति मेंटली तौर पर फिट होता है, तो फिजिकली बीमार होने पर भी मजबूत इच्छाशक्ति की मदद से जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है। जब आप इमोशनली और मेंटली खुद को फिट रखते हैं, तो लाइफ में आप हमेशा हैपी रहते हैं। हालांकि, इस दौर में लोग इमोशनली बहुत कमजोर होते जा रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस बात को समझ नहीं पाते कि वह अंदर से वीक होते जा रहे हैं, ऐसे में हम बता रहे हैं उन आदतों के बारे में जो इमोशनली वीक लोगों के अंदर होती हैं। 

लोगों की आंखों में देखकर बात न कर पाना- इमोशनली वीक लोगों में ये आदत होती है कि वह लोगों की आंखों में देखकर बात नहीं कर पाते हैं। वह खुद को योग्य महसूस नहीं करते साथ ही उनमें पकड़े जाने का डर होता है। 

पसंद न होने के बावजूद सहमत होना- लोगों की खुशी का ख्याल रखना जरूरी है, लेकिन खुद की खुशियों या पसंद को मारकर ऐसा करना सही नहीं है। 

अपने आप को ज्यादा समझाना- जो लोग इमोशनली फिट नहीं होते हैं वह यह महसूस करते हैं कि लोग उनकी बातों पर विश्वास नहीं करेंगे। ऐसे में वह खुद को पहले से ही समझाने लगते हैं। 

बार-बार माफी मांगना- ऐसा तब होता है जब आपकी गलती ना होने पर भी आपको दोषी महसूस करने के लिए मजबूर किया गया हो। 

मन की बातें शेयर करने का डर- जब आप किसी से अपनी परेशानियों को शेयर करते हैं तो इससे मन हल्का हो जाता है और स्ट्रेस या डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। लेकिन जो मन की बातें शेयर करने से कतराते हैं, तो एलर्ट हो जाइए। यह सही संकेत नहीं है। ऐसा करने पर आप अंदर ही अंदर परेशान होते हैं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago