आज हो सकती है बारिश, 2 दिनों तक कोहरा के साथ छाए रहेंगे बादल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आज हो सकती है बारिश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : राज्‍य में 20 दिसंबर, शुक्रवार से मौसम बदलने वाला है। दो दिन बारिश होने की संभावना है। इसका असर विभिन्‍न जिलों में देखने को मिलेगा। कई इलाकों में तापमान गिरने की संभावना भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी।

यह भी पढ़े : जैम@स्ट्रीट का दूसरा संस्करण 22 दिसंबर को टेल्को स्थित टाटा मोटर्स टाउनशिप में आयोजित होगा

Sunrise Enclave

आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं राहत मिली है। न्यूनतम पारा बढ़ेगा। ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

मौसम केंद्र ने कहा है कि 20 और 21 दिसंबर को झारखंड में बारिश की संभावना है। राज्‍य के दक्षिणी यानी कोल्हान क्षेत्र और मध्य इलाकों में हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, रामगढ़, खूंटी आदि जिलों में देखने को मिलेगा। इसी तरह 22 दिसंबर को ओडिशा से सटे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बारिश होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---