---Advertisement---

आज से लगातार 3 दिनों तक होती रहेगी बारिश कहीं-कहीं वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी

By Muskan Thakur

Published :

Follow
आज से लगातार 3 दिनों तक होती रहेगी बारिश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : उत्‍तरी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से इसका असर आज सोमवार से देखने को मिलने लगा है। शहर में दोपहर के बाद से ही रुक-रुक कर देर रात तक बारिश होती रही। इस दौरान आसमानी बिजली भी गिरी। इसका असर कल यानी 23 सितंबर से कोल्हान समेत झारखंड के कई जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा। भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े : बीएसएनएल यूनियन-एसोसिएशन ने पीजीएम को सौंपा ज्ञापन, टीआईपी के अनुचित व्यवहार की निंदा

यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के मौसम में जाने की अभिषेक आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य के दक्षिणी क्षेत्र यानी कोल्हान में इसका असर 23 से 25 सितंबर तक यानी तीन दिनों तक ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां मध्यम दर्जे के साथ-साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।इसके बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया0. 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version