Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

यह कहना अतिश्योक्ति ना होगा की अपने घोटालों की सरकार के हारते ही अरविंद केजरीवाल डिजिटल लुटरे भी बन गये हैं – वीरेन्द्र सचदेवा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
हारते ही अरविंद केजरीवाल डिजिटल लुटरे भी बन गये हैं
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल द्वारा सरकारी पैसे से बने, बढ़े और पहचान बनाने वाले एक्स पोस्ट (पूर्व में ट्विटर) खाते “सी.एम.ओ. दिल्ली” को खुद का निजी एक्स पोस्ट खाता बना कर उसे “केजरीवाल एट वर्क” का नाम देने की कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डिमना बस्ती के निवासी को व्हील चेयर भेंट किया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दस साल के सत्ता काल में राशन कार्ड से शीशमहल घोटाले तक और आटो परमिट से शराब घोटाले तक ना जाने कितने ही घोटाले किए, यहां तक की को अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को टर्मिनस कर्मी के रूप में भर कर सरकारी खजाने की लूट की पर आज जो नई डिजिटल लूट सामने आई है वह अभूतपूर्व है, शायद ही देश में किसी निवर्तमान मुख्य मंत्री ने ऐसा कुछ किया हो।

सचदेवा ने कहा है की यह कहना अतिश्योक्ति ना होगा की अपने घोटालों की सरकार के हारते ही अरविंद केजरीवाल डिजिटल लुटरे भी बन गये हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मांग की है की वह सरकारी पैसे से बने बढ़े एक्स पोस्ट हैंडल “सी.एम.ओ. दिल्ली” का नाम बदल कर उसे अरविंद केजरीवाल का निजी पोसट बनाने पर दिल्ली सरकार के सोशल मीडिया और आई.टी. विभाग से रिपोर्ट मांगें और इस डिजीटल लूट को रोकें।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की “सी.एम.ओ. दिल्ली” एक्स पोस्ट से लाखों लोग मुख्य मंत्री का पोस्ट मान कर जुड़े थे पर अचानक यह डिजिटल लूट करवाके अरविंद केजरीवाल लोगों की निजी जानकारी भी लूट ली है और उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator