सोशल संवाद / रांची : राज्य के 340 से अधिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसे लेकर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने सूचना जारी की है।
यह भी पढे : 26 हजार कॉलेज शिक्षक कर्मियों की नियुक्ति होगी
नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य के सरकारी, गैर-सरकारी, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला, पीपीपी तथा सीएसआर मोड पर संचालित आईटीआई संस्थानों में लिया जाएगा। वहीं, औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन 29 जून को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। आईटीआई संस्थानों की निर्धारित सीटों पर नामांकन के लिए अभ्यर्थी काझारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
वहीं 1 अगस्त 2026 को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नामांकन में राज्य सरकार के आरक्षण नियमों तथा जिला रोस्टर के प्रावधानों का पालन किया जाएगा।









